
श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर (South Kashmir) के शोपियां (Shopian) जिले के किलबल इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों (Security Forces and Terrorists) के बीच जारी मुठभेड़ (Encounter) में दो आतंकवादी मारे गए (2 Terrorist killed) है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष जानकारी के आधार पर तलाशी अभियान शुरू करने के बाद पुलिस और सुरक्षा बलों की एक संयुक्त टीम ने इलाके को घेर लिया और आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच गोलीबारी शुरू हो गई।
जैसे ही सुरक्षा बल उस स्थान पर पहुंचे, जहां आतंकवादी छिपे हुए थे, वे भारी मात्रा में गोलीबारी की चपेट में आ गए जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई। पुलिस ने कहा, “दो आतंकवादी मारे गए है। ऑपरेशन जारी है।”
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved