img-fluid

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, AK 47 सहित गोला बारूद बरामद

September 22, 2025

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के नारायणपुर जिले (Narayanpur District) में सुरक्षाबलों (Security Forces) ने मुठभेड़ (Encounter) में दो नक्सलियों को मार गिराया है और हथियार बरामद किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के अंतर्गत अबूझमाड़ क्षेत्र में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में दो नक्सलियों को मार गिराया। उन्होंने बताया कि अबूझमाड़ के महाराष्ट्र-छत्तीसगढ़ सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों की उपस्थिति की सूचना पर सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में रवाना किया गया था।


  • अधिकारियों ने बताया कि दल जब क्षेत्र में पहुंचा तो नक्सलियों ने सुरक्षाबलों पर गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षाबलों ने भी जवाबी कार्रवाई की। उन्होंने बताया कि सुरक्षाबलों ने घटनास्थल की तलाशी के दौरान दो नक्सलियों का शव, एके 47 रायफल, अन्य हथियार, विस्फोटक, प्रचार प्रसार सामग्री और दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की है। क्षेत्र में गोलीबारी जारी है। उन्होंने बताया कि मारे गए नक्सलियों की पहचान कराई जा रही है। क्षेत्र में तलाश अभियान अब भी जारी है। अभियान पूर्ण होने के बाद इस संबंध में विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

    Share:

  • Pakistan bombed its own people! Claim: 30 killed in Khyber Pakhtunkhwa

    Mon Sep 22 , 2025
    Desk: The Pakistan Air Force has been accused of bombing its own people. On Monday, some reports claimed that the Pakistan Air Force dropped bombs without warning in the Tirah Valley in Waziristan, Khyber Pakhtunkhwa province. Thirty people were killed in the attack. It is reported that the bombing was carried out by a JF-17 aircraft […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved