img-fluid

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स को पुलिस ने लगाई हथकड़ी, क्रिकेट की दुनिया में मचा हड़कंप, जानिए क्‍या है वजह ?

August 24, 2026

नई दिल्ली। इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England cricket team) के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स (Fast bowler Brydon Carse) को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। शनिवार रात डर्बी में हुई एक घटना के बाद पुलिस (Police) ने उन्हें हथकड़ी लगाकर क्लब के बाहर से अपने साथ ले गई। इस घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद क्रिकेट जगत में हलचल मच गई है।

कार्स के खिलाफ डर्बी में हुई घटना को लेकर पुलिस जांच कर रही है। वायरल वीडियो में डरहम के इस तेज गेंदबाज को पुलिस अधिकारियों के साथ हथकड़ी पहने क्लब से बाहर जाते देखा जा सकता है।

ECB ने कहा- मामले की जांच कर रहे हैं
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने रविवार को घटना की जानकारी होने की पुष्टि की। बोर्ड ने कहा कि शनिवार रात डर्बी में हुई घटना की जांच की जा रही है और उचित समय पर आगे की जानकारी दी जाएगी। हालांकि, पुलिस जांच का सटीक कारण अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है। न ही ECB ने यह स्पष्ट किया है कि घटना के बाद कार्स पाकिस्तान के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा बने रहेंगे या नहीं।

पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट टीम में हैं कार्स
ब्राइडन कार्स इंग्लैंड की उस टीम में शामिल हैं, जिसे पाकिस्तान के खिलाफ अगले टेस्ट के लिए चुना गया है। पहले टेस्ट में उन्हें टीम में जगह मिली थी, लेकिन प्लेइंग इलेवन में शामिल नहीं किया गया था। ऐसे समय में यह जांच सामने आई है, जब इंग्लैंड की टीम पहले से ही खिलाड़ियों के अनुशासन और मैदान के बाहर उनके व्यवहार को लेकर चर्चा में रही है।


  • जो रूट ने भी अनुशासन पर दिया था जोर
    इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने हाल ही में खिलाड़ियों के मैदान के बाहर जिम्मेदार व्यवहार पर जोर दिया था। उन्होंने कहा था कि खिलाड़ियों पर कोई कर्फ्यू लगाने की जरूरत नहीं है, लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि इंग्लैंड के लिए खेलने के साथ मैदान के बाहर भी उनकी जिम्मेदारियां जुड़ी हैं। रूट ने टीम के भीतर अनुशासन बनाए रखने और खिलाड़ियों से समझदारी भरे फैसले लेने की अपेक्षा जताई थी।

     

    बेन स्टोक्स भी विवाद में फंसे थे
    इंग्लैंड क्रिकेट में खिलाड़ियों के अनुशासन को लेकर इससे पहले भी विवाद सामने आ चुके हैं। जून में बेन स्टोक्स और तेज गेंदबाज गस एटकिंसन पर टीम प्रोटोकॉल तोड़ने का मामला सामने आया था। इसके बाद दोनों को न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवल में हुए दूसरे टेस्ट से बाहर कर दिया गया था। बाद में स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया, जबकि ब्रेंडन मैकुलम को टेस्ट कोच के पद से हटा दिया गया।

    अब ब्राइडन कार्स के खिलाफ चल रही पुलिस जांच ने इंग्लैंड क्रिकेट में एक बार फिर खिलाड़ियों के अनुशासन और मैदान के बाहर के व्यवहार को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल जांच पूरी होने और पुलिस या ECB की आधिकारिक जानकारी आने का इंतजार है।

    Share:

  • मोदी सरकार के दो बड़े मंत्री 6 बड़ी अर्थव्यवस्थाओं का करेंगे दौरा, क्या है भारत की बड़ी आर्थिक रणनीति?

    Mon Aug 24 , 2026
    नई दिल्ली। भारत अपनी वैश्विक आर्थिक (Global economic) और व्यापारिक पहुंच को लगातार विस्तार देने में जुटा है। इसी रणनीति के तहत अगले कुछ हफ्तों में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, (Nirmala Sitharaman,) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल (Piyush Goyal) और वाणिज्य सचिव राजेश अग्रवाल अमेरिका, कनाडा, जापान, अर्जेंटीना, चिली और ब्राजील का दौरा करेंगे। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved