
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) ने आज सुबह घोषणा है की, कि राज्य सरकार के द्वारा इंदौर में लता मंगेशकर संगीत अकादमी (Lata Mangeshkar Music Academy) स्थापना की जाएगी। इसी के साथ लता मंगेशकर के जन्मदिन पर एक पुरस्कार भी दिए जाने की घोषणा की गई है।
अपने गीत-संगीत के माध्यम से लता जी हमारे बीच बनी रहेंगी। आज उनकी स्मृति में संगीत के ख्यातिनाम साथियों के साथ वट वृक्ष लगाया है। इंदौर में उनका जन्म हुआ था। इसलिए हम यह निर्णय ले रहे हैं कि इंदौर में उनके नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी, जहां बच्चे सुरों की साधना करेंगे: CM pic.twitter.com/QZazBJGNf5
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) February 7, 2022
लता जी केवल संगीत जगत की ही रोशनी नहीं थी, वह देशभक्ति का एक ऐसा हस्ताक्षर थीं, जिससे पूरा देश यहां तक कि बड़े-बड़े राजनेता भी प्रेरणा लेते थे। उनके जन्मदिन पर अब हर साल लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा। दीदी हम तुम्हें न भुला पाएंगे, उनके चरणों में विनम्र श्रद्धांजलि: CM
— CMO Madhya Pradesh (@CMMadhyaPradesh) February 7, 2022
आज सुबह उनकी याद में संगीत के ख्यात साथियों के साथ वट वृक्ष लगाने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि अपने गीत-संगीत के माध्यम से लता जी हमारे बीच हमेशा बनी रहेंगी। इंदौर (Indore) में उनका जन्म हुआ था, इसलिए हम यह निर्णय ले रहे हैं कि इंदौर में उनके नाम पर संगीत अकादमी स्थापित की जाएगी, जहां बच्चे सुरों की साधना करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि लता जी केवल संगीत जगत की ही रोशनी नहीं थी, वह देशभक्ति का एक ऐसा हस्ताक्षर थीं, जिससे पूरा देश यहां तक कि बड़े-बड़े राजनेता भी प्रेरणा लेते थे। उनके जन्मदिन पर अब हर साल लता मंगेशकर पुरस्कार दिया जाएगा। साथ ही एक संग्रहालय भी खोला जाएगी, जहां उनके गीतों के संग्रह रखे जाएंगे।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved