img-fluid

यूरोप का नन्हा सा देश Andorra बना दुनिया में सबसे सुरक्षित, भारत ने US-UK को छोड़ा पीछे

July 23, 2025

न्यूयार्क। बर्फीली पहाड़ियों (Snowy Mountains) के बीच बसा यूरोप का नन्हा सा देश (Tiny European country) एंडोरा (Andorra) सुरक्षा के मामले में दुनिया के दिग्गजों (World’s giants ) को पछाड़कर 2025 का सबसे सुरक्षित देश (Safest country) बन गया है। वहीं, तेल और तकनीक के दम पर चमकते मिडिल ईस्ट के देश UAE, कतर और ओमान भी टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। दिलचस्प बात यह है कि भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन जैसे विकसित देशों को पीछे छोड़ दिया है, हालांकि पाकिस्तान की रैंकिंग भारत से आगे है।


नंबियो सेफ्टी इंडेक्स 2025 की इस रिपोर्ट के अनुसार, 80 हजार की आबादी वाला नन्हा सा देश एंडोरा दुनिया में सबसे सुरक्षित है। इस रिपोर्ट में कुल 147 देशों की सुरक्षा रैंकिंग जारी की गई हैं।

टॉप 10 सुरक्षित देश
2025 के नंबियो सेफ्टी इंडेक्स में एंडोरा ने 84.7 के स्कोर के साथ दुनिया का सबसे सुरक्षित देश बन गया है। इसके बाद संयुक्त अरब अमीरात (84.5), कतर (84.2), ताइवान (82.9) और ओमान (81.7) टॉप 5 में शामिल हैं। टॉप 10 की सूची में आगे आइल ऑफ मैन (79.0), हांगकांग (78.5), आर्मेनिया (77.9), सिंगापुर (77.4) और जापान (77.1) जैसे देश भी हैं। यहां के नागरिक खुद को सबसे अधिक सुरक्षित महसूस करते हैं।

भारत ने अमेरिका और ब्रिटेन को पीछे छोड़ा
भारत को 147 देशों में 66वां स्थान (स्कोर- 55.7) मिला है, जो कि अमेरिका (89वां स्थान, स्कोर- 50.8) और यूनाइटेड किंगडम (87वां स्थान, स्कोर- 51.7) से बेहतर प्रदर्शन है। यह उन देशों के लिए हैरानी भरा आंकड़ा हो सकता है जिन्हें अब तक “सुरक्षित और स्थिर” राष्ट्र माना जाता रहा है।

साउथ एशियाई देशों में टॉप पर चीन
दक्षिण एशिया की बात करें तो चीन ने 76.0 के स्कोर के साथ 15वां स्थान हासिल किया, जो साउथ एशियाई क्षेत्र में सबसे बेहतर है। इसके बाद श्रीलंका (59वां स्थान, स्कोर: 57.9), पाकिस्तान (65वां, स्कोर: 56.3) और भारत (66वां, स्कोर: 55.7) हैं। वहीं बांग्लादेश को 126वें स्थान (स्कोर: 38.4) पर रखा गया है, जबकि अफगानिस्तान 24.9 के बेहद कम स्कोर के साथ 144वें स्थान पर है और सबसे असुरक्षित देशों की सूची में शामिल हो गया।

दुनिया के सबसे असुरक्षित देश
इसमें वेनेजुएला (स्कोर: 19.3) सबसे नीचे है। इसके बाद पापुआ न्यू गिनी (19.7), हैती (21.1), अफगानिस्तान (24.9), दक्षिण अफ्रीका (25.3), होंडुरास (28.0), त्रिनिडाड एंड टोबैगो (29.1), सीरिया (31.9), जमैका (32.6) और पेरू (32.9) का नाम है, जहां लोगों की सुरक्षा को लेकर सबसे अधिक चिंता दर्ज की गई।

क्या है Numbeo सेफ्टी इंडेक्स?
यह इंडेक्स दुनिया भर के यूज़र्स द्वारा दिए गए डेटा पर आधारित होता है, जिसमें क्राइम रेट, सार्वजनिक सुरक्षा की धारणा, पुलिसिंग में चुनौतियां और व्यक्तिगत सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को ध्यान में रखा जाता है। हालांकि यह आधिकारिक सरकारी आंकड़ों से अलग हो सकता है।

Share:

  • ट्रंप सरकार ने किया UNESCO से हटने का ऐलान, कहा- 'एंटी- इजरायल प्रोपेगेंडा' का अड्डा बन चुकी है एजेंसी...

    Wed Jul 23 , 2025
    वाशिंगटन। अमेरिका (America) की डोनाल्ड ट्रंप सरकार (Donald Trump government) ने एक बार फिर संयुक्त राष्ट्र (United Nations) की शैक्षणिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संस्था UNESCO (यूनेस्को) से हटने का ऐलान कर दिया है। अमेरिकी विदेश विभाग ने मंगलवार को पुष्टि की कि यह फैसला राष्ट्रीय हितों के खिलाफ एजेंसी की कार्यप्रणाली और इजरायल विरोधी सोच […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved