img-fluid

राजपाल यादव से पहले भी कर्ज के दलदल में फंसे थे ये सितारे, किसी ने घर गिरवी रखा तो किसी ने दिवालियेपन से की वापसी

February 13, 2026

मुंबई। फिल्मी दुनिया बाहर से जितनी ग्लैमरस दिखती है, भीतर उतनी ही अनिश्चितताओं (Uncertainties) से भरी होती है। कई बड़े सितारे ऐसे रहे हैं, जिन्होंने करियर के चरम पर भी आर्थिक तंगी, कर्ज (financial hardship, debt) और यहां तक कि दिवालियेपन (Bankruptcy) जैसी स्थिति का सामना किया। लेकिन इन कलाकारों ने हार नहीं मानी और संघर्ष से अपनी किस्मत दोबारा लिखी।

बॉलीवुड सेलेब्स

राजपाल यादव चेक बाउंस केस में फंसे हैं। 9 करोड़ के कर्ज को चुका नहीं पाने पर राजपाल जेल में बंद हैं। दरअसल, 2010 में राजपाल ने फिल्म ‘अता पता लापता’ के लिए 5 करोड़ का लोन लिया था। फिल्म 2012 में रिलीज हुई और फ्लॉप हो गई। लोग ना चुकाने पर कोर्ट केस होता रहा और फिर 5 फरवरी 2026 को राजपाल यादव ने तिहाड़ जेल में सरेंडर कर दिया।



  • राजपाल यादव

    बता दें कि राजपाल यादव से पहले भी कई सेलेब्स को आर्थिक तंगी, कर्ज या दिवालिया जैसी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी और दमदार वापसी कर सबको हैरान कर दिया। इस लिस्ट में कई बड़े स्टार्स शामिल हैं। एक पर तो 90 करोड़ का कर्ज और 55 लीगल केस भी थे।

    अमिताभ बच्चन

    70 और 80 के दशक में राज करने वाले अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड का शहंशाह टैग मिल गया था। लेकिन फिर एक समय आया जब उनकी एंटरटेनमेंट कंपनी काफी नुकसान में गई और उन पर भारी कर्ज हो गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी पर 90 करोड़ का कर्ज और 55 लीगल केस थे। वहीं उनकी फिल्में भी फ्लॉप जा रही थीं। इसके बाद यश चोपड़ा ने फिल्म मोहब्बतें में बिग बी को लिया और यह मूवी ब्लॉकबस्टर निकली और बिग बी की जैसे सेकेंड इनिंग शुरू हुई। बिग बी ने इसके अलावा टीवी गेम शो भी शुरू किया और फिर बिग बी को वापस सक्सेस मिली और सारा कर्ज भी चुकाया। रिपोर्ट्स के मुताबिक बिग बी की नेटवर्थ आज लगभग 1600 करोड़ है।

    राज कपूर

    राज कपूर को बॉलीवुड का शोमैन कहा जाता था। उन्होंने अपनी लाइफ में कई सक्सेसफुल फिल्मों में काम किया है। लेकिन जब फिल्म मेरा नाम जोकर उन्होंने बनाई तो उससे काफी नुकसान झेलना पड़ा क्योंकि फिल्म फ्लॉप हो गई थी और यह काफी बड़े बजट की फिल्म थी। इस फिल्म के बुरी तरह फ्लॉप होने पर राज कपूर को दिवालियापन के कगार पर धकेल दिया। हालांकि फिर सालों बाद इस फिल्म को टीवी पर अच्छा रिस्पॉन्स मिला और फिर बॉबी फिल्म आई जो ब्लॉकबस्टर रही और इससे राज ने अपनी हालत ठीक की।
    जैकी श्रॉफ

    जैकी श्रॉफ ने साल 2003 में फिल्म बूम में इन्वेस्ट किया था जो फ्लॉप हो गई थी। इस फिल्म के ना चलने पर जैकी पर काफी कर्ज हो गया था जिसे चुकाने के लिए उन्होंने अपना घर तक बेच दिया था। लेकिन जैकी ने हार नहीं मानी और दोबारा अपनी लाइफ पर फोकस किया। उनकी फिल्मों को अच्छा रिस्पॉन्स मिला और आज वह लग्जरी लाइफ जीते हैं।
    गोविंदा

    गोविंदा को हीरो नंबर 1 कहा जाता था। एक समय पर उन्होंने एक साथ ना जाने कितनी फिल्मों में काम किया। लेकिन फिर एक वक्त ऐसा आया जब उन्हें आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ा। ऐसे वक्त में फिर सलमान खान ने उनकी मदद की और दोनों ने पार्टनर फिल्म में काम किया और गोविंदा के हाथ बड़ी हिट लगी।

    कमल हासन

    कमल हासन ना सिर्फ साउथ बल्कि पूरी इंडियन इंडस्ट्री के स्टार हैं। उन्होंने एक बार अपनी फिल्म विश्वरूपम के लिए सब कुछ लगा दिया था। उन्होंने अपनी कई चीजों को गिरवी कर दिया था। तभी फिल्म पर कुछ समय के लिए बैन लग गया जिससे कमल को काफी नुकसान हुआ। फिल्म जब रिलीज हुई तो कमल को आराम मिला और इसके बाद जब विक्रम फिल्म हिट हुई थी साल 2022 में तब कमल ने कहा था कि अब वह अपना सारा कर्जा चुका सकते हैं।

    मिथुन चक्रवर्ती

    मिथुन चक्रवर्ती मेगास्टार रहे हैं। वह ना सिर्फ एक्टिंग बल्कि बिजनेस के जरिए भी कमाई करते थे। लेकिन फिर उनके ऊटी वाले होटल से उन्हें भारी नुकसान हुआ और उनका फिल्मी करियर भी काफी स्लो चल रहा था ऐसे में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा। इसके बाद फिर कुछ सक्सेसफुल फिल्म और टीवी शोज करने से उनका करियर ग्राफ ऊपर बढ़ा और अपनी पोजिशन ठीक की।

    Share:

  • अरुण जेटली स्टेडियम में इतिहास रचा भारत ने 93 रन से नामीबिया को रौंदा टी20 विश्व कप में दर्ज की सबसे बड़ी जीत

    Fri Feb 13 , 2026
    नई दिल्ली। दिल्ली(Delhi) के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया( team India) ने टी20 विश्व कप 2026(T20WorldCup) के ग्रुप ए मुकाबले में नामीबिया (Namibia)को 93 रन के विशाल अंतर से हराकर इतिहास रच दिया। रनों के लिहाज से यह भारत की टी20 विश्व कप में अब तक की सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved