img-fluid

102 डिग्री बुखार में भी नहीं रुके नाना पाटेकर, ‘O Romeo’ के एक्शन सीन में दिखी महान कलाकार की कमिटमेंट

February 06, 2026

नई दिल्ली ।बॉलीवुड में कलाकारों की प्रोफेशनल कमिटमेंट (Professional commitment)कई किस्से मशहूर हैं, लेकिन जब बात नाना पाटेकर (Nana Patekar)आती है तो यह कमिटमेंट एक अलग ही स्तर पर नजर आती है। शाहिद कपूर(Shahid Kapoor) अपकमिंग फिल्म O Romeo की रिलीज से पहले डायरेक्टर विशाल भारद्वाज (Vishal Bhardwaj)शूटिंग के दौरान का एक ऐसा किस्सा साझा किया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। इस किस्से में नाना पाटेकर की एक्टिंग(Acting) प्रति दीवानगी और जिम्मेदारी साफ झलकती है।

O Romeo में नाना पाटेकर एक अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म के एक इंटेंस एक्शन सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान नाना पाटेकर की तबीयत अचानक बिगड़ गई थी। द फ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक विशाल भारद्वाज ने बताया कि जब ट्रेन सेट पर एक एक्शन सीन शूट किया जा रहा था, तब उन्हें पता चला कि नाना पाटेकर को 102 डिग्री तेज बुखार है। स्थिति को गंभीर देखते हुए तुरंत डॉक्टर को सेट पर बुलाया गया।

डॉक्टर ने नाना पाटेकर को इंजेक्शन देने के बाद साफ तौर पर शूटिंग न करने की सलाह दी। डॉक्टर का कहना था कि इस हालत में एक्शन सीन करना उनकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। लेकिन नाना पाटेकर ने शूटिंग रोकने से इनकार कर दिया। विशाल भारद्वाज ने बताया कि नाना ने कहा, “मैं वापस नहीं जा रहा हूं। मैं यह सीन पूरा करना चाहता हूं। मैं अपने सिर पर यह नहीं लेना चाहता कि मेरी वजह से शूटिंग कैंसल हो जाए या लोकेशन रद्द करनी पड़े।”

विशाल भारद्वाज के मुताबिक इसके बाद नाना पाटेकर लगातार करीब चार घंटे तक शूटिंग करते रहे। यह कोई सामान्य सीन नहीं था, बल्कि एक फिजिकली डिमांडिंग एक्शन सीक्वेंस था, जिसे करने में काफी ताकत और एनर्जी की जरूरत थी। इसके बावजूद नाना पाटेकर ने न तो थकान दिखाई और न ही बीमारी को अपने परफॉर्मेंस पर हावी होने दिया।


  • डायरेक्टर ने आगे बताया कि नाना पाटेकर का शरीर बुखार से तप रहा था। उनका माथा छूते ही तेज गर्मी महसूस हो रही थी। शॉट्स के बीच में वह ट्रेन सेट पर ही लेट जाते थे ताकि थोड़ी राहत मिल सके, लेकिन जैसे ही कैमरा रोल होता, वह उठते और ऐसा परफॉर्म करते मानो उन्हें कोई बीमारी हो ही नहीं। विशाल भारद्वाज ने कहा, “यही एक महान कलाकार की पहचान होती है। बीमारी के बावजूद अपने काम के प्रति इतनी ईमानदारी और समर्पण हर किसी में नहीं होता।”

    शाहिद कपूर की O Romeo 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्साह है और नाना पाटेकर जैसे दमदार कलाकार की मौजूदगी ने उम्मीदें और बढ़ा दी हैं। विशाल भारद्वाज द्वारा सुनाया गया यह किस्सा न सिर्फ नाना पाटेकर की प्रोफेशनलिज्म को दर्शाता है, बल्कि यह भी बताता है कि सिनेमा के लिए वह किस हद तक समर्पित हैं।

    Share:

  • इंदौर में 20 फीसदी महंगी होंगी शराब दुकानें, 3 हजार करोड़ अधिक कमाएंगे

    Fri Feb 6 , 2026
    नई आबकारी नीति पर मंथन जारी, नई दुकानों को अनुमति नहीं मगर ठेकेदारों के बीच प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी एकाधिकार होगा खत्म, समूह की बजाय अलग-अलग दुकानों की होगी नीलामी इंदौर। शासन अपना खजाना भरने के लिए पंजीयन, आबकारी, परिवहन सहित अन्य प्रमुख विभागों के भरोसे रहता है। लाड़ली बहना जैसी योजना के कारण हर माह 1800 […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved