
डेस्क। दुनिया के सबसे मशहूर डांसर में से एक माइकल जैक्सन (Michael Jackson) की बायोपिक (Biopic) ‘माइकल’ का टीजर रिलीज (Teaser Release) हो गया है। 06 नवंबर को रिलीज हुए इस टीजर में उनका किरदार जाफर जैक्सन (Jaafar Jackson) निभा रहे हैं। जाफर जैक्सन, माइकल जैक्सन से सगे भतीजे (Nephew) हैं। इस बायोपिक में कोलमैन डोमिंगो, निया लॉन्ग और माइल्स टेलर जैसे कलाकार अदाकारी करते नजर आएंगे।
एक मिनट लंबे टीजर में माइकल जैक्सन की झलक देखने को मिलती है। क्विंस जोन्स रिकॉर्डिंग स्टूडियो में माइकल जैक्सन के साथ हैं। टीजर में माइकल जैक्सन की पूरी जिंदगी के कई पहलुओं को दिखाया जाता है। दिवंगत पॉप स्टार माइकल जैक्सन की जीवनी पर आधारित फिल्म ‘माइकल’ का निर्देशन एंटोनी फुक्वा ने किया है। इसके लेखक जॉन लोगन हैं।
टीजर में दिखाया गया है कि माइकल जैक्सन के रूप में जाफर जैक्सन स्टेज पर जबरदस्त डांस करते हैं। वह लोगों से बिल्कुल माइकल जैक्सन की आवाज में बात करते हैं। जाफर की अदाकारी देखकर कई बार लगता है कि वह माइकल जैक्सन ही हैं। टीजर देखकर कई फैंस हैरान हैं।
फिल्म ‘माइकल’ दुनिया के सबसे बेहतरीन कलाकारों में से एक की जिंदगी के अनछुए पहलुओं को दिखाने का वादा करती है। यह फिल्म बताएगी कि कैसे माइकल जैक्सन इतने महान कलाकार बन गए। दर्शक उम्मीद कर सकते हैं कि इसमें माइकल जैक्सन के सबसे मशहूर परफॉर्मेंस की झलक दिखेगी। फिल्म 24 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
©2025 Agnibaan , All Rights Reserved