
जबलपुर। कोरोना वायरस से बचाव एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आज जिला पुलिस द्वारा जन जागरण अभियान मास्क लगाओ कोरोना भगाओ-हेलमेट लगाओ जान बचाओ का शुभारंभ किया गया। नौदरा ब्रिज में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ बहुगुणा ने अभियान का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मास्क न लागने वालों को मास्क वितरित किए और उन्हें कोरोना गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करने की अपील की। इसके साथ ही वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए भी प्रेरित किया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved