
भोपाल। कोरोना संकट के चलते प्रभावित हुई स्कूली परीक्षाओं के मद्देनजर सरकार छात्रों को राहत देते हुए कक्षा 9वीं से 12वीं तक ओपन बुक पैटर्न पर परीक्षा लेने पर विचार कर रही है। इस विषय में स्कूल के प्राचार्यों और शिक्षकों से सुझाव मांगे गए हैं।
कोरोना के चलते अब तक मध्यप्रदेश में स्कूल खोले नहीं गए हैं। घर में ही ऑनलाइन क्लासेस चल रही हैं, लेकिन इसके भी सार्थक परिणाम नजर नहीं आ रहे हैं। लगातार बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालांकि माध्यमिक शिक्षा मंडल पहले ही सिलेबस में कटौती कर चुका है। शिक्षा विभाग अब परीक्षा के लिए एक और बड़ा निर्णय लेने जा रहा है। इसके लिए एक प्रस्ताव बनाया गया है, जिसमें 9वीं से 12वीं तक ओपन बुक पैटर्न पर एक्जाम कराने की बात कही जा रही है। शिक्षकों और प्राचार्य से सुझाव मिलने के बाद 3 नवंबर को शासन इस पर फैसला सुना सकता है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved