
उज्जैन। इंदौर गेट हरिफाटक के बीच गदा पुलिया पर रेलवे द्वारा नए टे्रक का निर्माण कराया जा रहा है। यहाँ अंडर पास को भी नए सिरे से बनाया जा रहा है। इसके लिए करीब एक महीने पहले इस मार्ग की आवाजाही रोक दी गई थी। दो माह में काम पूरा करने का दावा किया गया था लेकिन अभी यहाँ अंडर पास के लिए खुदाई हो पाई है और पुलिया पर पटरी के आसपास का मलबा ही हटाया जा सका है। उल्लेखनीय है कि उज्जैन फतेहाबाद मार्ग के दोहरीकरण के कार्य के दौरान स्टेशन के प्लेटफार्म नं. 7 से लेकर शिप्रा ब्रिज तक के ट्रेक का काम पूरा नहीं किया गया था।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved