
इंदौर (Indore)। कलेक्टर डॉ. इलैयाराजा टी आदेश एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री मनीष सिंह के निर्देश में आबकारी विभाग द्वारा अवैध रूप से मदिरापान कराने और करने वालों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी सिलसिले में आबकारी विभाग के अमले द्वारा गत रात्रि को होटल, ढाबों , अवैध रूप से मदिरापान कराने और करने वालों पर कार्यवाही की गई। जिसमें जिले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की विभिन्न धाराओं में कुल 50 प्रकरण पंजीबद्ध कर 50 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया । लगभग 93 लीटर विदेशी मदिरा और 8 लीटर देशी मदिरा जप्त की गई। विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved