
जयपुर। विधानसभा चुनाव (assembly elections) के ठीक पहले भाजपा (BJP) अपने परिवार का लगातार विस्तार कर रही है। इसी कड़ी में कल पार्टी में 17 नए चेहरे शामिल होंगे, जिनमें 2 पूर्व विधायक के साथ 2 रिटायर्ड जज व कुछ अन्य पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हैं। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष राजा राठौर ने कहा कि कांग्रेस का खेल खत्म हो चुका है। वह डूबता जहाज है, इसलिए लोग भाजपा में शामिल हो रहे हैं। कल जो लोग भाजपा का दामन थामेंगे उनमें पूर्व विधायक मोतीचंद गुर्जर, अनीता काबरा, रिटायर्ड जज डीजी पवन जैन, कर्मचारी नेता संघ के अध्यक्ष महेश व्यास, पूर्व इंटक नेता नत्थी सिंह व एक अन्य रिटायर्ड जज किशन गुर्जर शामिल हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी भाजपा के संपर्क में हैं
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved