
तेहरान। पूर्वी ईरान में कोयले की एक खदान में शनिवार देर रात विस्फोट हो गया। इससे कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई, जबकि 17 अन्य घायल हुए हैं। बताया जा रहा कि मीथेन रिसाव के कारणयह धमाका हुआ। ईरान के सरकारी टेलीविजन ने जानकारी दी कि राजधानी तेहरान से लगभग 540 किलोमीटर (335 मील) दक्षिण-पूर्व में तबास में स्थित एक कोयला खदान में विस्फोट हुआ। जानकारी मिलते ही अधिकारियों ने आपात कर्मचारियों को इलाके में भेजा।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved