img-fluid

कृषि विधेयक को लेकर फैलाये जा रहे झूठ को बेनकाब करें: वीडी शर्मा

December 14, 2020

भोपाल। मोदी सरकार खेती को लाभ का धंधा बनाने के लिए तीन विधेयकों को लेकर आई है, लेकिन कांग्रेस किसान बिल को लेकर किसानों को भ्रमित करने का कुत्सित प्रयास कर रही है। किसानों और जनता तक कृषि विधेयक की सच्चाई पहुंचाने में पार्टी के मीडिया एवं सोशल मीडिया प्रभारियों की अहम भूमिका है। सरकार और संगठन की बात नीचे कार्यकर्ताओं तक और जनता तक पहुंचाने और जनमानस बनाने की जिम्मेदारी आप लोगों की है। यह बात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी के प्रवक्ता, मीडिया पैनलिस्ट, मीडिया एवं सोशल मीडिया के संभाग एवं जिला प्रभारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कही। पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कृषि विधेयक बिल को लेकर चलाए जा रहे जनजागरण अभियान में मीडिया एवं सोशल मीडिया की भूमिका रेखांकित की। विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि किसान आंदोलन में अवॉर्ड वापसी गेंग का सक्रिय होना यह दर्शाता है कि कांग्रेस द्वारा वातावरण खराब किया जा रहा हैं। यह वहीं लोग हैं जो हमेशा देश के खिलाफ बात करते आए हैं। इन लोगों के पास विरोध के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं है। कृषि विधेयक बिल को लेकर झूठ, छल-कपट करने वाले वामपंथी दल और देश विरोधी ताकतें किसानों को भ्रमित और भड़काने का काम कर रही है। किसानों तक कृषि विधेयक बिल की सच्चाई और होने वाले लाभ की जानकारी पहुंचे इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ने जनजागरण अभियान प्रारंभ किया है।

Share:

  • बड़ा खुलासा : ब्रिटेन में चीन कर रहा घुसपैठ, डेटा बेस में मिली CPC के 19.5 लाख सदस्यों की जानकारी

    Mon Dec 14 , 2020
    लंदन । पूरी दुनिया के लिए परेशानी बने चीन (China) ने ब्रिटेन (UK) में अंदर तक अपनी जड़ें फैला ली हैं. एक चौंकाने वाले खुलासे में यह बात सामने आई है कि ब्रिटेन के कुछ संस्थानों, कंपनियों से लेकर दूतावास तक में चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (Chinese Communist Party-CPC) के वफादार सदस्य मौजूद हैं. लीक हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved