img-fluid

मंत्रिमंडल में बदलेंगे चेहरे, बड़ी होगी प्रशासनिक सर्जरी

December 31, 2020


मध्यप्रदेश में सत्ता और संगठन के लिए अहम होगा नया साल
भोपाल। नया साल प्रदेश में सत्ता और संगठन के लिए काफी अहम होने वाला है। साल की शुरुआत मंत्रिमंडल विस्तार एवं फेरबदल, बड़ी प्रशासनिक जमावट एवं संगठन में बड़े बदलाव से हो सकती है।
शिवराजसिंह चौहान अपने मंत्रिमंडल का जनवरी में विस्तार कर सकते हैं। अभी मंत्रियों की संख्या 31 है, जबकि 1 जनवरी के बाद इमरती देवी और गिर्राज दंडोतिया मंत्री नहीं रहेंगे। वे 6 महीने का कार्यकाल पूरा कर रहे हैं। ऐसे में मुख्यमंत्री अगले एक पखवाड़े के भीतर विस्तार कर सकते हैं, जिसमें पूर्व मंत्री गोविंदसिंह राजपूत और सिलावट को मंत्री बनाना तय है। करीब आधे मंत्रियों के विभाग बदलेंगे और जिलों का प्रभार भी मिलेगा।
कलेक्टर से लेकर मंत्रालय तक में बदलेंगे अफसर
संभवत: मंत्रिमंडल विस्तार के तत्काल बाद प्रशासनिक सर्जरी होगी। इस साल 11 आईएएस अफसर पदोन्नत होंगे। इनमें चार प्रमुख सचिव से एसीएस बनेंगे, चार अफसर सचिव से प्रमुख सचिव और तीन अफसर सचिव पदोन्नत होंगे।
इन्हें मिलेगी पदोन्नति
1990 बैच के आईएएस अजीत केसरी, पंकज राग, अशोक शाह और अलका उपाध्याय पद उपलब्ध होने पर एसीएस बनेंगे। इसी तरह 1997 बैच के सुखवीरसिंह, मनीषसिंह, राघवेंद्रसिंह और गुलशन बामरा प्रमुख सचिव पद पर प्रमोट होंगे।

Share:

  • Bitcoin में तेजी का सिलसिला, 21.67 लाख रुपए हुई एक बिटकॉइन की कीमत

    Thu Dec 31 , 2020
    मुंबई। दुनिया की सबसे लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी बिटकॉइन (Bitcoin) में तेजी का सिलसिला नहीं थम रहा है। बिटकॉइन रोज नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच रहा है। साल 2020 के आखिरी दिन क्रिप्टोकरेंसी 29,000 डॉलर के पार निकल गया। दुनिया के सबसे बड़े क्रिप्टोकरेंसी एक्सचेंज Binance पर गुरुवार को कारोबार के दौरान यह 29.292 डॉलर के हाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved