img-fluid

फलता विधानसभा सीट: जानें मैदान छोड़कर भागने वाले जहांगीर खान को कितने वोट मिले

May 25, 2026

फलता। पश्चिम बंगाल की जिस फलता विधानसभा सीट पर दोबारा चुनाव करवाए गए थे, उसके नतीजे रविवार को सामने आ गए। यहां से बीजेपी उम्मीदवार देवांग्शु पांडा 109021 वोटों से विजयी हुए और उन्हें कुल 149666 वोट मिले। वहीं दूसरे नंबर पर सीपीआईएम के शंभू नाथ कुर्मी रहे और उन्हें केवल 40645 वोट ही मिले। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के अब्दुल रज्जाक मोल्ला रहे और उन्हें 10084 वोट ही मिले।


  • तमाम कैंडिडेट्स के बीच सबसे ज्यादा जिस कैंडिडेट की चर्चा रही, वे तृणमूल कांग्रेस के कैंडिडेट जहांगीर खान थे। ये वही जहांगीर खान हैं, जिन्होंने पुष्पा फिल्म के डायलॉग बोलकर चुनाव के दौरान माहौल बनाने की कोशिश की थी और धमकाने वाले अंदाज में बयान दिए थे। जहांगीर खान ने फलता सीट पर दोबारा मतदान से पहले ही मैदान छोड़ने की बात कही थी लेकिन ईवीएम में उनका नाम था इसलिए उन्हें भी कुछ वोट मिले। इस चुनाव में जहांगीर खान को महज 7783 वोट मिले। पहले इस सीट पर टक्कर तृणमूल कांग्रेस बनाम बीजेपी की थी लेकिन नतीजों के बाद ये सामने आया कि बीजेपी उम्मीदवार देवांग्शु पांडा ने टीएमसी के जहांगीर खान को 141883 वोट से हराया।

    फलता सीट पर दोबारा चुनाव से पहले टीएमसी के उम्मीदवार जहांगीर ने अपना नाम वापस ले लिया था। इस पर तृणमूल कांग्रेस का बयान भी सामने आया था और उसने कहा था कि फलता विधानसभा सीट से जहांगीर खान के हटने का फैसला उनका निजी फैसला है, ये पार्टी का फैसला नहीं है।

    Share:

  • बॉलीवुड का ऐतिहासिक डुएट: किशोर कुमार बनाम मोहम्मद रफी की जादुई जुगलबंदी

    Mon May 25 , 2026
    नई दिल्ली ।बॉलीवुड (Bollywood)के सुनहरे दौर में जब मोहम्मद रफी(Mohammed Rafi) और किशोर कुमार (Kishore Kumar)जैसे दिग्गज गायक एक साथ किसी गाने में अपनी आवाज देते थे, तो वह सिर्फ एक गीत नहीं बल्कि इतिहास बन जाता था। ऐसा ही एक यादगार किस्सा फिल्म दोस्ताना (1980) से जुड़ा है, जिसमें अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved