img-fluid

नशे की हालत में गिरफ्तार हुईं मशहूर एक्ट्रेस काव्य थापर, जाने पूरा मामला

February 18, 2022

नई दिल्ली। हाल ही में जानी- मानी एक्ट्रेस काव्या थापर (Kavya Thapar) को लेकर चौंकाने वाली रिपोर्ट सामने आई है। काव्या को जुहू पुलिस (Juhu Police) ने गिरफ्तार (Arrested) कर लिया है। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान काव्या नशे की हालत में थीं और उन्होंने पुलिस से बदसलूकी भी की थी। इससे पहले उन्होंने एक कार को टक्कर भी मार दी थी। इस पूरी घटना पर जुहू पुलिस की ओर से स्टेटमेंट (statement) आ गया है। हालांकि, अभी तक इस मामले पर एक्ट्रेस काव्या थापर या उनके परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।


पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक्ट्रेस को न्यायिक हिरासत (judicial custody) में भेज दिया गया है। ये घटना जुहू में जे डब्ल्यू मैरियल होटल (J W Marial Hotel) के पास गुरुवार को तड़के करीब 1 बजे हुई। जब एक्ट्रेस नशे में चूर अपनी एसयूवी कार (suv car) चला रही थीं। पुलिस अधिकारी ने आगे कहा कि थापर ने कार से नियंत्रण खो दिया और एक खड़े वाहन के पिछले हिस्से में टक्कर मार दी। इस पूरे वाकये की जानकारी एक राहगीर ने पुलिस नियंत्रण कक्ष को इसकी सूचना दी। जिसके बाद जुहू पुलिस मौके पर पहुंचीं। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस कर्मी जैसे ही मौके पर पहुंचे तो एक्ट्रेस (Kavya Thapar) उन्हें देखते गालीगलौच करने लगीं। यहां तक कि हाथापाई का प्रयास किया. जिसके बाद एक्ट्रेस को गिरफ्तार कर लिया गया।

बता दें कि थापर का जन्म 20 अगस्त 1995 को महाराष्ट्र में हुआ था। 26 वर्षीय एक्ट्रेस काव्या साउथ सिनेमा (south cinema) में काफी एक्टिव हैं और इंडस्ट्री में जाना- माना नाम हैं। उन्होंने एक शॉर्ट फिल्म ‘तत्काल’ से अपने करियर की शुरुआत की थी। काव्या का तेलुगू सिनेमा में डेब्यू Ee Maaya Peremito से हुआ था। इसके अलावा वो Market Raja MBBS, Ek Mini Katha जैसी फिल्मों में अहम किरदार निभाती दिखाई दे चुकी हैं। काव्या कई मॉडलिंग प्रोजेक्ट्स भी कर चुकी हैं।

Share:

  • भारत के पांच बाजारों को अमेरिकी संस्था ने बताया बदनाम बाजार, दिल्ली का यह मार्केट भी शामिल

    Fri Feb 18 , 2022
    वॉशिंगटन। अमेरिका की व्यापार प्रतिनिधि संस्था (USTR) द्वारा पालिका बाजार को ‘बदनाम बाजारों की सूची’(Notorious market list) में स्थान दिए जाने पर पालिका बाजार संघ ने शुक्रवार को आपत्ति की और मांग उठाई कि “फर्जी आरोप” वापस लिए जाएं। भारत की लोकप्रिय ई-वाणिज्य वेबसाइट (E-commerce website), नई दिल्ली के पालिका बाजार और चार अन्य बाजारों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved