img-fluid

मशहूर संगीतकार निर्मल मुखर्जी का निधन

January 19, 2023

मुंबई। सिनेमा जगत (cinema world) के मशहूर संगीतकार (famous musician) निर्मल मुखर्जी (Nirmal Mukherjee) का निधन हो गया है। जानकारी के मुताबिक निर्मल को दिल का दौरा पड़ने के बाद बीते मंगलवार को अस्पताल (hospital) में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। दिग्गज संगीतकार (legendary musician) ने 72 साल की उम्र में अंतिम सांस ली।

निर्मल मुखर्जी के परिवार में उनकी पत्नी, एक बेटा और दो बेटियां हैं। उनके परिवार के साथ-साथ पूरी फिल्म इंडस्ट्री उनके निधन की खबर से गमगीन हो गई है। बता दें, निर्मल मुखर्जी ने महज 10 साल की उम्र से संगीत की दुनिया में अपना योगदान दे रहे थे। 10 साल की उम्र में उन्होंने संगीतकार राजेश रोशन के सहायक के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। राजेश रोशन के सानिध्य में करियर की शुरुआत करने के बाद निर्मल मुखर्जी ने पंचमदा, अनु मलिक, कल्याणजी-आनंदजी, जतिन-ललित और विशाल-शेखर जैसे नए-पुराने कई संगीतकारों के साथ काम किया था।


निर्मल मुखर्जी को कई म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट्स बजाने आते थे। कांगो, बोंगो, दारबुका, तुम्बा और डी-जेम्बे जैसे सभी यंत्रों को बजाने में निर्मल मुखर्जी कुशल थे। संगीतकार हिंदी के साथ-साथ बंगाली, मालवणी और मराठी भाषा बोलना भी बखूबी जानते थे। निर्मल हिंदी फिल्मों के साथ ही कई मराठी फिल्मों का म्यूजिक भी तैयार किया था।

Share:

  • प्रधानमंत्री मोदी ने किया मुंबई मेट्रो की दो नई लाइन्स का उद्घाटन

    Thu Jan 19 , 2023
    महाराष्ट्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने गुरुवार को मुंबई मेट्रो की दो लाइनों (two lines of mumbai metro) का उद्घाटन किया। यह परियोजनाओं करीब 38,800 करोड़ रुपए लागत से तैयार होगी। इस मौके पर महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे (Maharashtra CM Eknath Shinde) ने पीएम का स्वागत किया। कार्यक्रम में बोले हुए […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved