img-fluid

मशहूर गायक बिशाम्बर शाम्बी का कोरोना से निधन

October 25, 2020

नई दिल्ली। भारत में भले ही इस समय कोरोना के मामलों में कमी आई हो लेकिन अभी भी ये वायरस कई जिंदगियां बर्बाद करने पर तुला है। इस जानलेवा वायरस से लोग रोजाना जिंदगी की जंग हार रहे हैं। चंडीगढ़ में मशहूर गायक बिशाम्बर शाम्बी भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए थे और आखिकार उन्हें ये वायरस निगल गया।

72 साल बिशाम्बर शाम्बी का इलाज शहर के सरकारी अस्पताल में चल रहा था लेकिन शनिवार को कोरोना के चलते उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई और उनका निधन हो गया। सेक्टर 28 स्थित श्मशान घाट में कोरोना नियमों के अनुसार उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
बिशाम्बर शाम्बी संगरूर के रहने वाले थे लेकिन अपनी पत्नी, एक बेटे और बेटी के साथ वो चंडीगढ़ में शिफ्ट हो गए थे। यहां वो एयरलाइट एग्जीक्यूटिव के पद पर तैनात थे।
वह प्रसिद्ध कवि शिव कुमार बटालवी के करीबी दोस्त थे और उनकी रचना गाने में माहिर थे। दोस्त और साहित्यकार दीपक मनमोहन सिंह और गोवर्धन गब्बी ने शाम्बी की मौत को एक बड़ा नुकसान बताया है।

Share:

  • सेक्स रैकेट में फिल्म अभिनेता पकड़ाया, तीन अभिनेत्रियों को छुड़ाया

    Sun Oct 25 , 2020
    मुंबई। मुंबई क्राइम ब्रांच की टीम ने शहर में चल रहे एक बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया है। यह रैकेट गोरेगांव के एक पांच-सितारा होटल में चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने एक फिल्म अभिनेता को गिरफ्तार किया जबकि वहां से तीन लड़कियां को छुड़ाया है। इन्होंने टेलीविजन धारावाहिकों में भूमिकाएं निभाई […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved