img-fluid

फैंस को खूब पसंद आ रहा करीना के बेटे जेह का नटखट अंदाज, वायरल हुआ वीडियो

September 18, 2022

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड (Bollywood) में सैफीना के नाम से मशहूर सैफ अली खान और करीना कपूर खान(Kareena Kapoor Khan) के छोटे बेटे जेह का एक वीडियो सोशल मीडिया (social media) पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में जेह अपनी नैनी से अपना हाथ छुड़वाकर भागते हुए नजर आ रहे हैं। इसके बाद वह जमीन पर बैठकर बहुत प्यार से सभी को निहारते हैं और मीडिया के कैमरे को देखते हुए क्यूट रिएक्शन दे रहे हैं।



फैंस जेह के इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। हालांकि यह पहला मौका नहीं जब जेह ने अपने क्यूट अंदाज से फैंस का दिल जीत लिया है। अपने बड़े भाई तैमूर (brother taimur) की तरह वह भी अक्सर लाइमलाइट में बने रहते हैं। उल्लेखनीय है कि करीना कपूर और सैफ अली खान ने एक-दूसरे को लम्बे समय तक डेट करने के बाद साल 2012 में शादी की। हालांकि सैफ पहले से तलाकशुदा (divorced) और दो बच्चों के पिता थे, लेकिन इससे करीना को कोई फर्क नहीं पड़ा। सैफ से शादी के लगभग चार साल बाद 20 दिसंबर 2016 को सैफ और करीना अपने पहले बच्चे तैमूर के माता-पिता बने। वहीं 20 फरवरी 2021 को करीना और सैफ दूसरे बच्चे जेह के माता-पिता बने।

Share:

  • आज से 3 अक्टूबर तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा मध्यप्रदेश का ये नेशनल हाईवे

    Sun Sep 18 , 2022
    ग्वालियर। मध्यप्रदेश से उत्तर प्रदेश (Madhya Pradesh to Uttar Pradesh) को जोड़ने वाले मुख्य नेशनल हाईवे (main national highway) आज से 3 अक्टूबर तक पूर्ण रूप से बंद रहेगा। इस हाईवे पर किसी भी प्रकार के वाहनों की आवाजाही नहीं हो पाएगी। ऐेसे में अगर आप भी इस मार्ग होकर गुजरने वाले हैं, तो वैकल्पिक […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved