img-fluid

Ranbir-Alia की बेटी का रियल लुक को बेताब फैंस

November 10, 2022

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Ranbir-Alia) बीते रविवार को प्यारी सी बेटी (daughter) की मां बन चुकी हैं। जब से आलिया ने बेटी को जन्म दिया है, तभी से ही उनकी बेटी की मॉर्फ्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। हालांकि ज्यादातर लोग जानते हैं कि ये तस्वीरें रणबीर और आलिया (Ranbir-Alia)की बेटी की असली तस्वीरें नहीं है। फैंस रणबीर और आलिया से बेटी की असल झलक दिखाने की भी अपील कर रहे हैं।



दरअसल, जब से आलिया (Ranbir-Alia) के मां बनने की खबर आई है, तभी से सोशल मीडिया पर बच्चों के साथ आलिया और रणबीर की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। कई लोग यह भी दावा कर हैं कि ये आलिया और रणबीर के बच्चे की तस्वीरें हैं। ऐसे में अब आलिया भट्ट के साथ एक बच्चे की फोटो बड़ी तेजी से खूब वायरल होना शुरू हो गई है। इस तस्वीर में आलिया भट्ट एक बच्ची के साथ अस्पताल के बेड पर लेटी हैं।

उल्लेखनीय है कि रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने इसी साल 14 अप्रैल को शादी रचाई थी। इसके कुछ समय बाद ही आलिया ने फैंस को अपनी प्रेग्नेंसी की भी जानकारी दी थी। अब आलिया भट्ट मां बन गई हैं और बेटी के जन्म से पूरे कपूर परिवार और भट्ट परिवार में ख़ुशी की लहर है। फैंस भी इस खबर के सामने आने के बाद काफी खुश हैं और बच्ची की पहली झलक का बेसब्री के साथ इंतजार कर रहे हैं।

Share:

  • 11 नवंबर से शुरू हो रहें इन 4 राशि वालों के अच्‍छे दिन, शुक्र की कृपा से मिलेगा जबरदस्‍त लाभ

    Thu Nov 10 , 2022
    नई दिल्ली। इस समय नवंबर माह (November) चल रहा है। नवंबर माह का पहला राशि परिवर्तन 11 नवंबर को होगा। इस दिन शुक्र देव वृश्चिक राशि (Scorpio) में प्रवेश करेंगे। ज्योतिष में शुक्र को महत्वपूर्ण ग्रह माना जाता है। शुक्र ग्रह के शुभ होने पर मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की भी विशेष कृपा प्राप्त होती […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved