img-fluid

रामायण की ‘सीता’ की खूबसूरत तस्वीरें देखकर हैरान हुए फैंस

July 13, 2022

साल 1987 में दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले रामानंद सागर की रामायण (Ramayana) में में सीता का किरदार निभा चुकीं अदाकार दीपिका चिखलिया (Deepika Chikhaliya)  आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। सीता के किरदार में उस समय दीपिका चिखलिया को घर-घर में देवी की तरह पूजा जाने लगा था। इन दिनों भी दीपिका कई फिल्मों और धारावाहिकों (serials) में काम कर रही हैं। साथ ही वह सोशल मीडिया पर अक्सर फैंस के साथ अपनी पुरानी यादें ताजा करती रहती हैं। इसी कड़ी में उन्होंने अपनी कुछ थ्रोबैक पिक्चर्स (throwback pictures) अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं, जिन्हें देखकर उनके फैंस दांतों तले अंगुलियां दबाने को मजबूर हैं।


दीपिका ने इंस्टाग्राम पर अपनी दो थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की हैं, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। ये तस्वीरें उनकी जवानी के दिनों की हैं, जिनमें वह बेहद खूबसूरत दिखाई दे रही हैं। पहली तस्वीर शेयर में दीपिका लाइट मेकअप में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। दूसरी फोटो में उन्होंने रेड स्ट्राइप वाली ब्लैक साड़ी पहनी हुई है, जिसमें उनके बाल छोटे हैं। उनकी ये तस्वीरें लगातार वायरल हो रही हैं और उनके फैंस इनपर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।


एक यूजर ने दीपिका की तारीफ करते हुए लिखा, ‘दीपिका मैम आप बेहद खूबसूरत लग रही हैं, मैं अपनी नजरें नहीं हटा पा रहा।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘बहुत खूबसूरत’। तो एक यूजर ने कमेंट किया, ‘वाह, बहुत खूबसूरत मां।’

 

दीपिका चिखलिया की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने श्रृंगार बिंदी एवं काजल के मालिक हेमंत टोपीवाला से शादी की है। दीपिका और हेमंत की दो बेटियां निधि और जूही हैं। दीपिका चिखलिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और इंस्टाग्राम पर उनके करीब 2 लाख 90 हजार फॉलोअर्स हैं। एजेंसी/हिस

 

Share:

  • प्रभास से यश तक, सिर्फ भारत ही नहीं पाकिस्तान में भी खूब पसंद किए जाते हैं साउथ के ये सितारे

    Wed Jul 13 , 2022
    मुंबई। सिर्फ बॉलीवुड के सितारे ही नहीं साउथ के सितारों का भी लोगों में खूब क्रेज है। हिंदी सिनेमा में इन दिनों साउथ के सितारे और उनकी फिल्में दोनों का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है। साउथ की कोई भी पैन इंडिया फिल्म हिंदी में भी खूब पसंद की जा रही है। दक्षिण […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved