मनोरंजन

अनुष्का शर्मा की तस्वीरें देख फैंस हैरान, बोले- लगता ही नहीं 8 महीने की प्रेग्नेंट हैं


मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा जल्द ही मां बनने वाली हैं, लेकिन इस दौरान भी वो काम कर रही हैं। बीते कुछ दिनों से लगातार अनुष्का की नई तस्वीरें सामने आ रही हैं। हाल ही में एक बार फिर अनुष्का की फोटोज सामने आईं जो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं।

ऐड शूट के लिए पहुंचीं अनुष्का इन फोटोज में अपनी वैनिटी वैन से उतरती दिख रही हैं जिसमें उन्होंने यलो कलर की शॉर्ट ड्रेस पहनी हुई है। इस एंब्रॉयड्री वाली ड्रेस के साथ उन्होंने मिडल पार्टिंग कर बालों को खुला रखा, हूप ईयररिंग्स व स्नीकर्स पहने। वैनिटी से बाहर आते हुए अनुष्का कैमरे की तरफ देखकर स्माइल करती नजर आईं। अनुष्का के फैंस को यह फोटोज बहुत पसंद आ रही हैं और वो एक्ट्रेस की फिटनेस देखकर हैरान हैं।

अनुष्का के फैंस का कहना है कि उन्हें देखकर लगता नहीं कि उनका एक इंच भी वजन बढ़ा है। एक फैन ने कमेंट कर लिखा, ‘ये 8 महीने की प्रेग्नेंट नहीं लगती, अभी भी पहले जैसी हैं।’ तो वहीं कुछ फैंस अनुष्का की क्यूट स्माइल पर फिदा हो गए हैं।

बता दें कि इस साल अगस्त में अनुष्का और उनके पति विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर कर फैंस को इस बात की जानकारी दी थी कि दोनों जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं। उन्होंने बताया कि अगले साल जनवरी में उनके बच्चे का जन्म होगा। मालूम हो कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने साल 2017 में इटली के लेक कोमो में शादी की थी। उन्होंने अपनी शादी की जानकारी भी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए ही दी थी।

 

Share:

Next Post

देश में कोई भी सरकार संविधान को खतरे में नहीं डाल सकती-ओम बिडला

Thu Nov 26 , 2020
नई दिल्ली। भारत का संविधान दुनिया का सबसे बड़ा लिखित संविधान है। आज ही के दिन साल 1949 को भारत का संविधान तैयार हुआ था। लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, ‘देश का संविधान कभी खतरे में नहीं हो सकता। संविधान निर्माता आज भी मार्गदर्शन के रूप में है। देश में कोई भी सरकार आए, संविधान को […]