मनोरंजन

जान्हवी का ग्लैमरस अवतार देख हैरान हुए फैंस

बॉलीवुड में ‘धड़क गर्ल’ से मशहूर अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिनमें जाह्नवी कपूर ग्लैमरस अवतार में नजर आ रही हैं। तस्वीरों को खुद जान्हवी कपूर ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। तस्वीरों में जान्हवी व्हाइट कलर की क्रॉप टॉप और ब्लू जींस में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपने बालों को खुला छोड़ा हुआ है। जान्हवी का यह लुक फैंस को काफी पसंद आ रहा है। जान्हवी की इन तस्वीरों पर मशहूर फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा ;’उफ़!’ इसके साथ ही उन्होंने फायर वाली इमोजी भी बनाई है।


 

View this post on Instagram

 

A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor)


जाह्नवी कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस स्टारकिड्स में से एक हैं। वह दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी और फिल्ममेकर बोनी कपूर की बेटी हैं। जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में आई फिल्म धड़क से बॉलीवुड में कदम रखा था। इसके बाद वह गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल, घोस्ट स्टोरीज, रूही जैसी कुछ फिल्मों में नजर आईं और दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई। जाह्नवी कपूर जल्द ही फिल्म ‘दोस्ताना 2 ‘ और ‘गुड लक जैरी’ में नजर आयेंगी।

Share:

Next Post

रूस पर आर्थिक प्रहार : यूरोप आयोग, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूके, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका के नए वित्तीय प्रतिबंध

Sun Feb 27 , 2022
वाशिंगटन। यूक्रेन की स्थिति बिगड़ती ही जा रही है. ऐसे में कई देशों ने रूस(Russia) पर प्रतिबंध लगाने शुरू कर दिए हैं. इसी दिशा में रूस (Russia) पर आर्थिक प्रहार (New financial sanctions) करते हुए यूरोप आयोग (Europe Commission), फ्रांस (France), जर्मनी (Germany), इटली (Italy), यूके (UK), कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका (Canada-USA) ने यूक्रेन […]