img-fluid

फैंस को करना होगा थोड़ा और इंतजार, रामायण का ट्रेलर नहीं हुआ रिलीज, सामने आई वजह

July 24, 2026

नई दिल्ली । रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor)और यश स्टारर (Yash-starrer) मेगा बजट फिल्म रामायण (The film Ramayana)का ट्रेलर देखने का इंतजार कर रहे प्रशंसकों को फिलहाल थोड़ा और धैर्य रखना होगा। 24 जुलाई को रिलीज होने वाला बहुप्रतीक्षित ट्रेलर अंतिम समय पर स्थगित कर दिया गया है। हालांकि इस फैसले से फैंस जरूर निराश हुए हैं लेकिन फिल्म के निर्माताओं का कहना है कि यह फैसला एक बड़ी वैश्विक रणनीति का हिस्सा है और इसका उद्देश्य फिल्म को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर और भव्य तरीके से प्रस्तुत करना है।

फिल्म के निर्माता नमित मल्होत्रा ने सोशल मीडिया के माध्यम से ट्रेलर लॉन्च टलने की जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी लंबे समय से यह इच्छा थी कि रामायण केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया के दर्शकों तक पहुंचे। अब यह सपना साकार होने जा रहा है क्योंकि फिल्म के लिए सोनी पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के साथ वैश्विक साझेदारी हुई है। इसी वजह से ट्रेलर को भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक साथ रिलीज करने का निर्णय लिया गया है ताकि दुनिया भर के दर्शकों को एक साथ इस फिल्म की पहली झलक मिल सके।

नमित मल्होत्रा ने अपने संदेश में कहा कि भारतीय सिनेमा के सौ वर्ष से अधिक लंबे इतिहास में यह एक गौरवपूर्ण क्षण होगा। उनका मानना है कि रामायण जैसी भारतीय सांस्कृतिक धरोहर को अब एक बड़े वैश्विक मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा जिससे दुनिया भारतीय संस्कृति और पौराणिक कथाओं को और करीब से जान सकेगी। उन्होंने फिल्म पर भरोसा जताने वाले सभी प्रशंसकों का आभार भी व्यक्त किया और देश के युवाओं को भारत का भविष्य बताते हुए सकारात्मक संदेश दिया।

इससे पहले पिछले सप्ताह नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिल्म का ट्रेलर चुनिंदा मीडिया प्रतिनिधियों और कुछ प्रशंसकों को विशेष स्क्रीनिंग के दौरान दिखाया गया था। इसके बाद उम्मीद की जा रही थी कि 24 जुलाई को इसे आधिकारिक तौर पर सभी के लिए जारी कर दिया जाएगा। इसी बीच सैन डिएगो कॉमिक कॉन में रणबीर कपूर यश निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा ने एक विशेष पैनल चर्चा में हिस्सा लिया। माना जा रहा था कि इस अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम के बाद ट्रेलर रिलीज होगा लेकिन बाद में मेकर्स ने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया।

रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महत्वाकांक्षी फिल्मों में गिनी जा रही है। यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी। पहले भाग को दिवाली 2026 के अवसर पर सिनेमाघरों में लाया जाएगा जबकि दूसरा भाग अगले वर्ष दिवाली 2027 पर रिलीज किया जाएगा। फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं जबकि साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी। दक्षिण भारतीय सुपरस्टार यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह है।


  • फिल्म की स्टार कास्ट भी बेहद मजबूत है। इसमें सनी देओल हनुमान रवि दुबे लक्ष्मण अरुण गोविल दशरथ लारा दत्ता रकुल प्रीत सिंह विवेक ओबेरॉय कुणाल कपूर और अन्य कई कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। बड़े बजट अत्याधुनिक विजुअल इफेक्ट्स और अंतरराष्ट्रीय स्तर की तकनीक के साथ तैयार हो रही इस फिल्म से दर्शकों को काफी उम्मीदें हैं।

    फिलहाल मेकर्स ने ट्रेलर की नई रिलीज तारीख का ऐलान नहीं किया है लेकिन उनका कहना है कि इंतजार जल्द खत्म होगा और ट्रेलर को दुनिया भर में एक साथ भव्य अंदाज में पेश किया जाएगा। ऐसे में अब प्रशंसकों की निगाहें फिल्म के अगले आधिकारिक अपडेट पर टिकी हैं।

    Share:

  • ऑरमैक्स की नई रैंकिंग में सामंथा रुथ प्रभु फिर बनीं सबसे लोकप्रिय अभिनेत्री, आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण को छोड़ा पीछे

    Fri Jul 24 , 2026
    नई दिल्ली । जून 2026 की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेसेस की ताजा रैंकिंग ने एक बार फिर भारतीय फिल्म उद्योग में साउथ सिनेमा (South Cinema) की मजबूत मौजूदगी को रेखांकित किया है। नई सूची में सामंथा रुथ प्रभु (Samantha Ruth Prabhu) ने लगातार शीर्ष स्थान पर अपनी पकड़ बनाए रखते हुए बॉलीवुड (Bollywood) की कई चर्चित अभिनेत्रियों […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved