img-fluid

फराह खान ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीर, हुई वायरल

March 25, 2022

बॉलीवुड में बहुमुखी प्रतिभा की धनी कोरियोग्राफर, प्रोड्यूसर (choreographer, producer) एवं फिल्म डायरेक्टर फराह खान (Farah Khan) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक थ्रोबैक तस्वीर साझा की है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। यह तस्वीर अभिनेता संजय कपूर और महीप कपूर (Jai Kapoor and Maheep Kapoor) की संगीत सेरेमनी की है। तस्वीर को शेयर करते हुए फराह ने लिखा-‘ वो भी दिन थे। अनिल कपूर पाजी शॉक्ड हैं। बहुत फेमस बैकग्राउंड डांसर्स को स्पॉट करिए प्लीज। संजय कपूर-महीप कपूर संगीत।’



  • तस्वीर में फराह खान Farah Khan डांस करती नजर आ रही हैं। वहीं इस तस्वीर में अनिल कपूर, शाहरुख खान, सलमान खान, करण जौहर समेत बॉलीवुड के कई सितारे नजर आ रहे हैं। फैंस एवं सेलिब्रिटी फराह के इस पोस्ट पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। संजय कपूर ने कमेंट करके पूछा कि ‘दूल्हा-दुल्हन कहां हैं?’ वहीं, महीप ने लिखा, ‘लव इट।’ इनके अलावा करण जौहर ने भी कमेंट में लिखा- ‘वाह।’ वहीं, जोया अख्तर सहित अन्य सिलेब्स ने भी इस पोस्ट पर खूब प्यार बरसाया है।

    Share:

  • पेगासस जासूसी कांड : जांच आयोग ने 11 अहम सवालों पर मांगी जनता की राय, 31 मार्च है आखिरी तारीख

    Fri Mar 25 , 2022
    नई दिल्ली। बहुचर्चित पेगासस जासूसी मामले की जांच कर रहे न्यायमूर्ति रवींद्रन आयोग ने 11 अहम सवालों पर अब जनता की राय मांगी है। राय देने के लिए 31 मार्च अंतिम तिथि है। इन सवालों में यह भी पूछा गया है कि क्या सरकारी जासूसी या निगरानी की सीमा रेखा तय की जाना चाहिए? यदि […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved