मुंबई। साल 2009 में आई फिल्म लक बाय चांस (luck by chance) रिलीज से सात साल पहले ही लिख ली गई थी। फिल्म को फरहान अख्तर की बहन जोया ने डायरेक्ट किया था। फिल्म को प्रोड्यूस किया था फरहान अख्तर ने। फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) सात साल तक फिल्म के लिए एक्टर तलाश रहे थे, लेकिन उन्हें सात साल तक फिल्म के लिए कोई हीरो नहीं मिला था। इसके बाद, फरहान अख्तर खुद फिल्म में लीड रोल निभाते नजर आए।
फरहान ने आगे बताया कि उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद थी, और वो उसे बनाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन कैसे भी समय नहीं आ रहा था। एक्टर्स उस वक्त अलग-अलग चीजें तलाश रहे थे। तो जब रॉक ऑन आई तो मैंने जोया को बोला कि वो फिल्म बनाते हैं।
बॉक्स ऑफिस फ्लॉप थी फिल्म
लक बाय चांस की बात करें तो ये फिल्म डायरेक्टर के तौर पर जोया अख्तर की डेब्यू फिल्म थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी। boxofficeindia.com के मुताबिक, फिल्म का बजट 18 करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 16.83 करोड़ की कमाई की थी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved