img-fluid

राकेश टिकैत की गिरफ्तारी पर भड़के किसान, खुर्जा में कोतवाली घेराव, देशभर में आंदोलन की चेतावनी

March 31, 2026

बुलंदशहर। किसान नेता राकेश टिकैत (Farmer Leader Rakesh Tikait) की गिरफ्तारी के विरोध में उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के खुर्जा में किसानों (किसानों ) का आक्रोश खुलकर सामने आया। ओडिशा में टिकैत और सैकड़ों किसानों की गिरफ्तारी के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) ने विरोध तेज कर दिया है।

जिला अध्यक्ष चौधरी अरब सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान खुर्जा नगर कोतवाली पहुंचे और थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान किसानों ने नारेबाजी करते हुए ओडिशा सरकार के खिलाफ अपना गुस्सा जाहिर किया।


  • भाकियू नेताओं ने इस कार्रवाई को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए सरकार पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि किसानों की आवाज दबाने के लिए इस तरह की कार्रवाई की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में स्वीकार नहीं किया जाएगा।

    चौधरी अरब सिंह ने चेतावनी दी कि जब तक राकेश टिकैत और अन्य गिरफ्तार किसानों को सम्मानजनक तरीके से रिहा नहीं किया जाता, तब तक देशभर में थानों का घेराव और विरोध प्रदर्शन जारी रहेंगे।

    प्रदर्शन को देखते हुए खुर्जा कोतवाली पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया था।

    Share:

  • West Asia:पश्चिम एशिया संकट पर पाकिस्तान की भूमिका पर इस्राइली दूत ने उठाए सवाल, कहा-भारत बन सकता है बेहतर मध्यस्थ...

    Tue Mar 31 , 2026
    यरूशलम. पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष अब दूसरे महीने में पहुंच चुका है और इसी बीच इस्राइल (Israel) के विदेश मंत्रालय की विशेष दूत (Special Envoy) फ्लेर हसन-नहूम (Fleur Hassan-Nahoum) ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह संघर्ष शुरू से ही एक ‘मल्टी-फ्रंट यानी कई मोर्चों वाला क्षेत्रीय युद्ध’ बन गया […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved