img-fluid

इंदौर नेशनल हाईवे पर किसानों ने किया जाम, फसल से जुड़ी मांगों को लेकर हंगामा

November 01, 2025

खंडवा। मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के खंडवा (Khandva) में किसानों का आक्रोश एक बार फिर सड़कों पर नजर आया। इंदौर नेशनल हाईवे (Indore National Highway) पर किसानों ने चक्काजाम कर प्रशासन और सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों ने छैगांवमाखन और देशगांव के बीच बाईपास पर बैठकर आंदोलन किया।

संयुक्त कृषक संगठन के आह्वान पर जिले के चार अलग-अलग हाईवे पर एक साथ जाम लगाया गया। किसानों की प्रमुख मांग थी कि प्याज, सोयाबीन और मक्का की फसलों का उचित दाम मिले। किसानों ने कहा कि लागत बढ़ गई है, लेकिन समर्थन मूल्य और बाजार भाव बेहद कम हैं। इसके अलावा राहत राशि भी बहुत कम मिल रही है।


चक्का जाम के दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसानों से चर्चा की। किसानों का कहना है कि हम बार-बार प्रशासन और सरकार से गुहार लगा रहे हैं, लेकिन किसानों की बात सुनी नहीं जा रही। अब मजबूरन हमें सड़क पर उतरना पड़ा है।

Share:

  • बिहार के दुलारचंद हत्याकांड में EC की बड़ी कार्रवाई, SP समेत 4 अफसरों का तबादला, 1 सस्पेंड

    Sat Nov 1 , 2025
    नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Assembly Elections) से पहले मोकामा में जन सुराज पार्टी समर्थक दुलारचंद यादव की हत्या (Murder of Dular Chand Yadav) के मामले में भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) ने सख्त कार्रवाई की है. आयोग ने बाढ़ और मोकामा के तीन अधिकारियों का तत्काल तबादला कर दिया, जबकि एक अधिकारी को निलंबित […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved