img-fluid

बाढ़ प्रभावित जिलों के किसान 7 तक करा सकेंगे फसल बीमा

September 04, 2020

भोपाल। प्रदेश के बाढ़ प्रभावित पांच जिलों रायसेन, सीहोर, होशंगाबाद, देवास और हरदा के किसान फसल बीमा योजना के प्रीमियम 7 सितंबर तक जमा करा सकेंगे। राज्य सरकार के आग्रह पर केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने पांच जिलों में फसल बीमा का प्रीमियम जमा करने की तिथि बढ़ा दी है। पूर्व में फसल बीमा योजना की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2020 निर्धारित थी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया कि प्रदेश में जिन जिलो में अतिवृष्टि के कारण सारी गतिविधिया रूक गई थी, वहां के किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा में शामिल होने से वंचित रह गये थे। इस संदर्भ में उन्होंने स्वयं केन्द्रीय कृषि मंत्री को पत्र लिखकर बीमा योजना की समय-सीमा 7 सितंबर तक बढ़ाने का आग्रह किया था। जिस पर केन्द्र सरकार ने तत्परता से निर्णय लेकर प्रदेश के पांच जिले के किसानों को राहत दी है। गौरतलब है कि गत वर्ष मध्यप्रदेश में करीब 23 लाख किसान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में शामिल हुए थे। इस वर्ष लगभग 32 लाख किसानों ने बीमा योजना का प्रीमियम जमा कर अपनी फसल का बीमा करवाया है।

Share:

  • बाढ़ प्रभावित जिलों में शुरू करें नुकसान का सर्वे

    Fri Sep 4 , 2020
    मुख्यमंत्री ने दिए बड़े बांधों और जलाशयों की स्थिति पर नजर रखने के निर्देश भोपाल। प्रदेश में बाढ़ प्रभावित जिलों में बारिश थमते ही हालात सामान्य होने लगे हैं। ऐसे में इन जिलों में फसल एवं संपत्ति के नुकसान का सर्वे तत्काल शुरू किया जाए। राजस्व अमले के साथ कृषि, उद्यानिकी विभाग, स्थानीय निकाय के […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved