बड़ी खबर

दिल्ली हिंसा के आरोपी लक्खा सिधाना को किसान संगठन ने दिया टिकट, संयुक्त समाज मोर्चा के उम्मीदवारों की सूची जारी

चंडीगढ़। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए किसानों के संगठन संयुक्त समाज मोर्चा ने 35 उम्मीदवारों की नई लिस्ट जारी कर दी है। इसमें सबसे चौंकाने वाला नाम है मौड़ से घोषित उम्मीदवार लक्खा सिधाना का। लक्खा सिधाना का नाम पिछले साल 26 जनवरी को दिल्ली में लाल किले पर हुई हिंसा में उठा था। लक्खा सिधाना पर लाल किले पर हिंसा भड़काने का आरोप था।

पुलिस ने उस पर एक लाख रुपये का इनाम भी रखा था। इसके बाद सिधाना फरार हो गया था। लक्खा इसके बाद फरार हो गया था। इसके बाद वह फरवरी में बठिंडा की रामपुर फूल विधानसभा के तहत आने वाले गांव मेहराज में युवाओं की एक रैली को संबोधित करता नजर आया था। मेहराज पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह का पैतृक गांव है। 2012 में लक्खा मनप्रीत बादल की पार्टी पीपल्स पार्टी ऑफ पंजाब के टिकट पर रामपुरा फूल से चुनाव लड़ चुका है। लक्खा को तब 10065 वोट मिले थे।


चढूनी और राजेवाल में हुआ समझौता
पंजाब के विधानसभा चुनाव को लेकर संयुक्त संघर्ष पार्टी चढूनी व संयुक्त समाज मोर्चा बलबीर सिंह राजेवाल में समझौता हो गया है। दोनों किसान दल गठबंधन में चुनाव लड़ेंगे। वहीं बलवीर सिंह राजेवाल मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे। यह घोषणा गुरनाम सिंह चढूनी ने शनिवार को की।

गुरनाम सिंह चढूनी ने बताया कि संयुक्त संघर्ष पार्टी 10 सीटों पर चुनाव लड़ेगी, जिनमे समाना, संगरूर, नाभा, फतेहगढ़ साहिब, गुरदासपुर, शाहकोट, अजनाला, बीड़वा, दाखां, भुलठ शामिल हैं। शेष 107 सीटों पर संयुक्त समाज मोर्चा (राजेवाल) प्रत्याशी उतारेगा। मोर्चा चीफ बलबीर सिंह राजेवाल स्वयं चुनाव लड़ेंगे। चढूनी ने कहा कि वह स्वयं चुनाव नहीं लड़ रहे।चढूनी ने कहा कि एक दो दिन में ही चुनावी घोषणा पत्र भी जारी कर दिया जाएगा।

Share:

Next Post

Pro Kabaddi League: यूपी योद्धा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मुकाबला, तेलगू टाइटंस से भिड़ेगी बेंगलुरू बुल्स

Sun Jan 23 , 2022
बेंगलुरू। प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन में आज दो मुकाबले खेले जाएंगे। पहला मैच यूपी योद्धा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच होगा। वहीं दूसरा मैच तेलगू टाइटंस और बेंगलुरू बुल्स के बीच खेला जाएगा। यूपी और हरियाणा दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद जरूरी है। इस मैच में जीत के साथ यूपी की […]