img-fluid

किसानों की चेतावनी- अगर 4 जनवरी को नहीं निकला कोई हल तो होगा उग्र आंदोलन

January 01, 2021

नई दिल्ली। आज किसान आंदोलन का 37वां दिन है। किसान तथा सरकार के मध्य सातवें दौर की वार्ता में पूरा समाधान तो नहीं निकला लेकिन विवाद के दो मुद्दों पर अवश्य सहमति बन गई। अब पूरे समाधान हेतु चार जनवरी को आठवें दौर की बैठक निर्धारित की गई है।
किसानों को भी आस बंधी है, लेकिन दिल्ली बॉर्डर पर किसान हटने का नाम भी नहीं ले रहे हैं। उनका धरना जारी है। कृषि कानूनों के विरुद्ध वो अब भी आवाज बुलंद कर रहे हैं। कृषि कानूनों के खिलाफ दिल्ली की सीमाओं पर किसान डटे हुए हैं। किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के सुखविंदर सिंह सभरा की माने तो तीनों कृषि कानून रद्द होने चाहिए, यदि 4 जनवरी को इसका कोई हल नहीं निकला तो आगामी दिनों में संघर्ष और भी भयानक होना निश्चित है।

Share:

  • नये साल पर रणबीर कपूर की नई फिल्म का  ऐलान 

    Fri Jan 1 , 2021
    नये साल पर अभिनेता रणबीर कपूर के फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल साल के पहले दिन ही रणबीर कपूर की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। इस फिल्म का नाम होगा ‘एनिमल’। फिल्म में रणबीर कपूर के साथ अनिल कूपर, परिणीति चोपड़ा और बॉबी देओल भी नजर आएंगे। फिल्म अभिनेता अनिल कपूर ने […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved