
भोपाल। मध्यप्रदेश सरकार किसानों को एक और बड़ी सौगात देने जा रही है। सौगात के तहत किसानों के खातों में 10 हजार रुपए डाले जाएंगे। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के 50 लाख से ज्यादा किसान लाभान्वित होंगे। अगले एक-दो महीने में सरकार किसानों को राशि आवंटित करेगी। किसानों को प्रति हेक्टेयर 2 हजार रुपए की दर से राशि दी जाएगी। नियम के तहत किसानों की 5 हेक्टेयर जमीन को योजना में शामिल किया जाएगा। यह राशि सीधे किसानों के खाते में आवंटित की जाएगी। योजना का लाभ लेने के लिए किसानों का खाता आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। गौरतलब है कि इस बार आम बजट में किसानों की सम्मान निधि 6 हजार से बढ़ाकर 10 हजार किए जाने की संभावना है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved