img-fluid

पापा बन गए हार्दिक पांड्या, नताशा ने दिया बेटे को जन्म

July 30, 2020


नई दिल्ली। टीम इंडिया के ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या के घर बहुत बड़ी खुशखबरी आई है। हार्दिक पंड्या गुरुवार दोपहर पिता बन गए। पंड्या की पत्नी अभिनेत्री नताशा स्टानकोविच ने बेटे को जन्म दिया है। पंड्या ने गुरुवार को सोशल मीडिया पर बेटे के हाथ की एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में पंड्या ने बेटे का हाथ थामा हुआ है।बता दें हार्दिक पंड्या ने 1 जनवरी को अभिनेत्री नताशा स्टानकोविच से सगाई कर ली थी और फिर लॉकडाउन के दौरान दोनों ने सात फेरे भी ले लिये। इसी दौरान पंड्या ने फैंस से नताशा के प्रेग्नेंट होने की खुशखबरी भी शेयर की और आज टीम इंडिया का ये ऑलराउंडर पिता बन गया है।

https://www.instagram.com/p/CDQx8yCF-SX/?utm_source=ig_embed

 

Share:

  • मैं हिंदू हूं और मुझे इस पर गर्व है : दानिश कनेरिया

    Thu Jul 30 , 2020
    नई दिल्ली। पाकिस्तान के क्रिकेटर उमर अकमल का प्रतिबंध 18 महीने तक कम हो जाने के बाद, पूर्व स्पिनर दानिश कनेरिया ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जीरो टॉलरेंस पॉलिसी केवल उन्हीं पर लागू होती है। कनेरिया ने ट्वीट किया, “जीरो टॉलरेंस पॉलिसी सिर्फ दानिश कनेरिया पर ही […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved