img-fluid

शर्मनाक : ससुर ने गर्भवती बहू का किया रेप

February 08, 2021

मध्य प्रदेश के हरदा के रहटगांव थाना क्षेत्र के कचनार इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक दरिंदे ने अपनी बहू के साथ दुष्कर्म जैसे घिनौने कृत्य को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता गर्भवती है। साथ ही उसे पूरे ससुराल पक्ष की तरफ से इस घटना के बारे में किसी को कुछ भी बताने से मना किया गया और धमकाया भी गया।

पीड़िता ने किसी तरह से हिम्मत जुटाकर अपने मायके वालों को यहां बात बताई इसके बाद मायके पक्ष के लोगों ने पास के ही चिचोली थाने में सुसर, पति सहित सुसराल पक्ष के 6 के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने सहित अन्य धराओं में केस दर्ज कराया है। प्रकरण के सम्बन्ध में जानकारी देते हुए एएसआई संतोष रघुवंशी ने बताया कि आरोपी ससुर बैतूल जिले के चिचोली थाना क्षेत्र के कचनार इलाके के जंगल में अपने परिवार के साथ रहता है।

आरोपी ससुर ने अपने बेटे गुरुचरण की पत्नी के साथ 1 अगस्त 2019 से 3 फरवरी 2021 के बीच दुष्कर्म किया। इस हैवानियत का सिलसिला काफी समय से चलता रहा। पीड़िता ने थक-हारकर जब पूरी बात अपने पति गुरुचरण के अलावा ससुराल के अन्य सदस्यों को दी तो सभी ने मदद के बजाय उसे धमकाया और अपना मुंह बंद रखने को कहा। तब पीड़िता ने मायके के लोगों के सहारे से चिचोली थाने में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, चिचोली पुलिस ने शून्य पर केस दर्ज कर डायरी रहटगांव थाने भेज दी है।

Share:

  • अच्‍छी खबर : भारत में धीमी हुई Corona की रफ्तार, पिछले 24 घंटे में 17 राज्यों में नहीं हुई Virus से किसी की मौत

    Mon Feb 8 , 2021
    नई दिल्ली । देश में कोरोना (corona) के नए मामले आने की रफ्तार में कमी दर्ज की जाने लगी है। पिछले 24 घंटे में 5 केन्द्रशासित समेत 17 राज्यों में कोरोना से कोई भी मौत नहीं हुई है। इनमें अंडमान एवं निकोबार द्वीपसमूह, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, मेघालय शामिल हैं। देश में […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved