img-fluid

Birthday Special: पिता पूर्व सैनिक तो मां जेएनयू में हैं प्रोफेसर, कुछ ऐसा है Swara Bhaskar का परिवार

April 09, 2022


डेस्क। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अक्सर अपने बयानों और बेबाक अंदाज को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। अभिनेत्री अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपने विवादों को लेकर भी काफी सुर्खियां बटोरती रहती हैं। लगभग हर मुद्दे पर अपना राय खुलकर रखने वाली अभिनेत्री को कई बार ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ता है। सोशल मीडिया पर आए दिन चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर आज अपना 34वां जन्मदिन मना रही हैं। एक्ट्रेस के जन्मदिन के मौके पर जानते हैं उनके परिवार के बारे में-

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के पिता का नाम चित्रपु उदय भास्कर है। बहुत कम ही लोग जानते हैं कि एक्ट्रेस के पिता भारतीय नौसेना से सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं। इसके अलावा वह भारत के प्रमुख विशेषज्ञों में से एक हैं और सुरक्षा और सामरिक मामलों के मुखर आलोचक भी हैं। अभिनेत्री अपने पिता के बेहद करीब है। वहीं, उनके पिता भी अपनी बेटी का लगातार सर्मथन करते हैं।


अभिनेत्री स्वरा भास्कर की मां ईरा भास्कर दिल्ली की मशहूर यूनिवर्सिटी जेएनयू यानी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में सिनेमा अध्ययन की प्रोफेसर हैं। अभिनेत्री अपनी मां के भी बेदह करीब हैं। बीते साल अपने जन्मदिन के मौके पर परिवार से दूर अपना जन्मदिन मनाते हुए एक्ट्रेस भावुक हो गई थीं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक इमोशनल नोट शेयर करते हुए बताया कि वह बहुत खुशनसीब हैं कि उन्हें इतना सपोर्ट करने वाले माता- पिता मिले हैं।

अभिनेत्री स्वरा भास्कर के भाई ईशान भास्कर एक फिल्म डायरेक्टर हैं। बीते साल ही उन्होंने पुरूष बनकर दो महिलाओं से शादी करने वाली चर्चित महिला कृष्णा सेन पर फिल्म बनाने का एलान किया था। इस फिल्म के लिए ईशान भास्कर ने कृष्णा सेन के साथ उनके जीवन पर आधारित फिल्म को बनाने का करार किया था।

Share:

  • विल स्मिथ 10 साल तक ऑस्कर के किसी समारोह में नहीं करेंगे शिरकत, लगा प्रतिबंध

    Sat Apr 9 , 2022
    लास एंजेलिस। ऑस्कर कार्यक्रम के दौरान कॉमेडियन क्रिस राक को थप्पड़ मारने के चलते विल स्मिथ पर ऑस्कर में जाने पर 10 साल के लिए प्रतिबंध लगा दिया है। हालांकि इस बार विल स्मिथ को किंग रिचर्ड फिल्म में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। लेकिन अचानक हुए थप्पड़ कांड से […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2025 Agnibaan , All Rights Reserved