img-fluid

दिव्यांग बेटी के साथ पिता ने किया घिनौना अपराध, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

April 06, 2026

नई दिल्ली। ओडिशा के ढेंकानाल जिले (Dhenkanal district of Odisha) से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने इंसानियत को झकझोर कर रख दिया है। यहां एक पिता ने ही अपनी दिव्यांग बेटी के साथ लंबे समय तक जघन्य अपराध किया। यह मामला तब उजागर हुआ, जब पीड़िता के गर्भवती होने की बात सामने आई। इस घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला कर रख दी है। घटना के सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, यह घटना ढेंकनाल जिले के रसोल थाना क्षेत्र की है। यहां रहने वाली एक दिव्यांग युवती के साथ उसके ही पिता ने कथित तौर पर कई बार दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने बेटी की शारीरिक और मानसिक स्थिति का फायदा उठाते हुए इस अपराध को अंजाम दिया, जिसकी भनक लंबे समय तक किसी को नहीं लगी।


  • कैसे हुआ मामले का खुलासा?
    परिवार को इस मामले का शक तब हुआ, जब लड़की के शरीर में असामान्य बदलाव नजर आने लगे। इसके बाद जब उसकी मेडिकल जांच कराई गई, तो पता चला कि वह गर्भवती है। यह सुनकर परिवार के होश उड़ गए। तुरंत उसे इलाज के लिए ढेंकनाल जिला मुख्यालय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसने हाल ही में एक बच्ची को जन्म दिया।

    आरोपी पिता हिरासत में
    इस घटना के बाद पीड़िता की मां पूरी तरह टूट गई, लेकिन उसने हिम्मत दिखाते हुए अपने ही पति के खिलाफ आवाज उठाई। मां ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर तुरंत कार्रवाई शुरू की गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते ही आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। शुरुआती पूछताछ के बाद उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस मामले को रसोल थाने में केस नंबर 85/26 के तहत दर्ज किया गया है। आरोपी की उम्र करीब 59 साल बताई जा रही है।

    पुलिस ने क्या बताया?
    इस घटना को लेकर हिंदोल एसडीपीओ सत्या नंद ने कहा,”पीड़ित युवती जब 6 महीने गर्भवती थी तभी पीड़िता की मां को अस्पताल में इलाज के दौरान मामले का पता चला था। पीड़िता ने अपने पिता का नाम लेते हुए अपनी आपबीती सुनाई थी पर परिवार शिकायत करने की हिम्मत नहीं जुटा पाया। जब जब पीड़िता की मां कपड़े धोने पास के तालाब जाती थी तब तब पिता उसके साथ दुष्कर्म करता था और उसे धमकी देता था कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो ठीक नहीं होगा। अब जब पीड़िता ने एक शिशु पुत्र को जन्म दिया तो अस्पताल प्रशासन द्वारा पिता का नाम पूछे जाने पर इस बात का खुलासा हुआ और पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। थाने में दर्ज शिकायत और पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपी पिता को हिरासत में लेकर पूछताछ के बाद कोर्ट फॉरवर्ड कर दिया गया है। आरोपी पिता 59 साल का है और अभी न्यायिक हिरासत में है।”

    पुलिस द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है, ताकि सच्चाई पूरी तरह सामने आ सके और पीड़िता को न्याय मिल सके। इस घटना के सामने आने के बाद इलाके में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों का मानना है कि इस तरह का अपराध समाज के लिए कलंक है। लोग दोषी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

    Share:

  • इनोवेशन पर केंद्रित फार्मास्युटिकल इकोसिस्टम पर ध्यान केंद्रित करें - रक्षामंत्री राजनाथ सिंह

    Mon Apr 6 , 2026
    नई दिल्ली । रक्षामंत्री राजनाथ सिंह (Defence Minister Rajnath Singh) ने कहा कि इनोवेशन पर केंद्रित फार्मास्युटिकल इकोसिस्टम पर ध्यान केंद्रित करें (Focus on Innovation-driven Pharmaceutical Ecosystem) । भारत दुनिया का एक बड़ा मेडिसिन सप्लायर जरूर है लेकिन हाई-एंड ड्रग इनोवेशन और ओरिजिनल रिसर्च के क्षेत्र में, अभी भी दूसरो पर निर्भरता दिखाई देती है। […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved