वाशिंगटन। काश पटेल (Kash Patel) इन दिनों विवादों में हैं। अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई (FBI) के निदेशक के रूप में उनके इटली दौरे, सरकारी विमान के इस्तेमाल और सोशल मीडिया पर वायरल हुए लॉकर-रूम वीडियो को लेकर राजनीतिक और सार्वजनिक हलकों में सवाल उठ रहे हैं। पटेल के लॉकर रूम के वायरल वीडियो को लेकर भी गुस्सा है। हफपोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, पटेल को अमेरिका और स्लोवाकिया के बीच पुरुषों के सेमीफाइनल मैच में देखा गया। उन्हें फाइनल में भी देखा गया और अमेरिका की जीत के बाद उन्हें अमेरिकी टीम के सेंटर डाइलन लार्किन के साथ लॉकर रूम में जश्न मनाते हुए देखा गया।
किस बात पर गुस्सा
सूत्रों के मुताबिक काश पटेल ने मिलान की यात्रा एफबीआई के गल्फस्ट्रीम जेट से की। रिपोर्ट के मुताबिक उनकी इस यात्रा ने टैक्सपेयर्स पर करीब 75000 डॉलर का बोझ डाला है। एफबीआई के प्रवक्ता बेन विलियमसन ने इस यात्रा की पुष्टि की है, लेकिन उन्होंने यह भी कहाकि यह निजी यात्रा थी। उन्होंने यह भी कहाकि यह यात्रा कई महीने पहले एडवांस में ही प्लान हुई थी। बेन ने आगे कहाकि पटेल वहां इटली के अधिकारियों से मिलने गए थे और अपनी सरकारी ड्यूटी पूरी कर रहे थे। विलियमसन ने यह भी तर्क दिया कि एफबीआई खेलों की सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभाती है।
पहली बार नहीं
वैसे यह पहली बार नहीं है, जब काश पटेल अपनी निजी जरूरतों के लिए एफबीआई का जेट इस्तेमाल करने के लिए निशाने पर आए हैं। साल 2025 में पेंसिलवेनिया में रेसलिंग इवेंट में अपनी प्रेमिका, कंट्री सिंगर एलेक्सिस विलकिन्स की परफॉर्मेंस देखने के लिए वह एफबीआई के जेट से गए थे। एक एक्स यूजर ने लिखा कि काश पटेल लॉकर रूम मे क्यों हैं? वहीं, कुछ लोगों ने इस बात पर गुस्सा जताया है कि जब अमेरिका में तमाम घटनाएं हो रही हैं तो काश पटेल इटली में क्या कर रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved