img-fluid

नग्न अवस्था में मंदिर पहुंची महिला इंजीनियर, देवी की मूर्ति लेकर तालाब में लगाई छलांग

July 19, 2026

हैदराबाद। हैदराबाद में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां 25 साल की एक युवती ने नग्न अवस्था में मंदिर में प्रवेश किया। इसके बाद वह देवी अम्मावरु की मूर्ति उठाकर भागी और पास के एक तालाब में कूद गई। पुलिस ने तालाब से युवती का शव बरामद कर लिया है, लेकिन देवी की मूर्ति अभी तक नहीं मिली है। पुलिस गोताखोरों की मदद से मूर्ति की तलाश कर रही है, जिसे जांच में एक महत्वपूर्ण सबूत माना जा रहा है।


  • पुलिस जांच में सामने आया है कि मृत युवती मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थी। वह पहले बेंगलुरु में सॉफ्टवेयर इंजीनियर के तौर पर काम करती थी। इसके बाद वह विशाखापत्तनम में रहने लगी थी। युवती के माता-पिता के बीच वैवाहिक विवाद चल रहा था। इस वजह से उसके पिता विशाखापत्तनम में रहते हैं, जबकि उसकी मां हैदराबाद के पीरजादिगुडा में रहती थीं। पुलिस के अनुसार, मृत युवती और उसकी मां दोनों ही भय और डर से ग्रस्त थीं।

    Share:

  • PV Sindhu Creates History: First Indian to Win Japan Open

    Sun Jul 19 , 2026
    Tokyo: Indian badminton player PV Sindhu has won the women’s singles title at the Japan Open Super 750 tournament. In the title clash held on Sunday, July 19, Sindhu defeated Japan’s Akane Yamaguchi in straight games, 21-17, 21-17. The match lasted 50 minutes. PV Sindhu is the first Indian badminton player to win the Japan […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved