
इंदौर। एक महिला वकील ने युवक के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए उसके साथ हुए शोषण का केस दर्ज करवाया है। आरोप है कि उसने मारपीट भी की और पट्टे से गला दबा दिया था।
परदेशीपुरा पुुलिस ने बताया कि महिला वकील का परिचय धु्रवसिंह सिंह निवासी उत्तरप्रदेश से सोशल मीडिया के माध्यम से हुआ था। उसने शादी का वादा भी किया, लेकिन बाद में पता चला कि वह पहले से ही शादीशुदा है। यही नहीं बीते दिनों वह इन्दौर आया और फिर धमकाकर शोषण किया, लेकिन सुबह वापस बैग उठाकर जाने लगा तो इस पर उसे रोका तो वह महिला के साथ मारपीट करने लगा और उसने पट्टे से महिला का गला दबा दिया। पुलिस कमिश्नर से इस मामले की शिकायत हुई, जिसके बाद परदेशीपुरा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved