img-fluid

MP में खाद की कालाबाजारी, उर्वरक भंडारण और बिक्री में गड़बड़ी, कृषि सेवा केंद्र संचालक पर FIR

July 17, 2026

खंडवा। खंडवा में खाद की कालाबाजारी और अनियमित बिक्री के खिलाफ कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। पंधाना तहसील के रुस्तमपुर स्थित मेसर्स प्रेरणा कृषि सेवा केंद्र के संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जांच में उर्वरक के भंडारण, बिक्री और रिकॉर्ड में गंभीर अनियमितताएं सामने आने के बाद पंधाना थाने में मामला दर्ज किया गया।

उप संचालक कृषि नितेश कुमार यादव ने बताया कि उर्वरक निरीक्षक एवं वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी जितेंद्र सिंह दादौरिया ने बुधवार को दुकान का निरीक्षण किया था। जांच के दौरान सबसे बड़ी गड़बड़ी यूरिया के स्टॉक को लेकर मिली। पीओएस मशीन में 1102 बैग यूरिया उपलब्ध दर्ज था, लेकिन मौके पर एक भी बैग नहीं मिला। रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में इस बड़े अंतर ने अवैध बिक्री और कालाबाजारी की आशंका को मजबूत कर दिया।


  • जांच में उर्वरक (नियंत्रण) आदेश, 1985 की विभिन्न धाराओं तथा आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के प्रावधानों के उल्लंघन के साथ ही शासन के ई-टोकन सिस्टम के नियमों की भी अनदेखी पाई गई। इसके बाद उर्वरक निरीक्षक ने देर रात पंधाना थाने में विक्रेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई।

    कृषि विभाग ने स्पष्ट किया है कि खरीफ सीजन में किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराना प्राथमिकता है। इसलिए जिलेभर में उर्वरक विक्रेताओं के स्टॉक और बिक्री का लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। विभाग ने चेतावनी दी है कि जमाखोरी, रिकॉर्ड में हेराफेरी या कालाबाजारी करने वाले विक्रेताओं के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

    Share:

  • सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved