
जबलपुर। लार्डगंज थाने में देव पटैल उम्र 15 वर्ष निवासी यादव कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कक्षा 10 वीं मे पढ़ता है। बीती रात लगभग 9-30 बजे अपनी नानी के यहंा मिलने आया था तभी हरिओम पटैल पुरानी रंजिस पर से आकर गाली गलौज कर चाकू से हमलाकर दोनों पैर मे तीन बार चोट पहुॅचा दी। तथा जान से मारने की धमकी देते हुये पटैल मोहल्ला तरफ भाग गया। वहीं हरिओम पटैल उम्र 16 वर्ष निवासी मातेश्वरी मंदिर के पास यादव कालोनी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि सब्जी का ठेला लगाता है।
रात को वह दुर्गा जी का चंदा करवाने के लिये जाने के लिये अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था, उसी समय देवू उर्फ देव पटैल, यश तिवारी ,अभिषेक पटैल तीनों आये और एक राय होकर गाली गलौज करने लगे। उसने गालियां देने से मना किया तो यश तिवारी एवं देवू उर्फ देव पटैल उससे झूमाझपटी करने लगे और देवू उर्फ देव पटैल ने किसी नुकीली चीज से हमलाकर सिर में चोट पहुॅच दी। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved