
उज्जैन। भोजपुरी कलाकार और सांसद रवि किशन ने आज सुबह महाकाल मंदिर में भस्म आरती की और मुख्यमंत्री को लेकर विशेष बयान भी दिया।
आज सुबह महाकाल की भस्म आरती और महाकाल दर्शन करने के लिए उज्जैन पहुंचे फिल्म अभिनेता ओर गोरखपुर से सांसद रवि किशन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और प्रदेश शासन ने उज्जैन में महाकाल में बहुत अच्छी और बेहतर व्यवस्थाएं की हैं। मैं महाकाल का सेवक हूं और भगत भी। महाकाल की महिमा और लीला अपरंपार है। आप ही देखिए कि महाकाल ने अपनी प्रजा के बीच से चुने गए विधायक डॉ. मोहन यादव को ही मुख्यमंत्री बना दिया, यही है महाकाल का आशीर्वाद। इसके बाद वे पुन: रवाना हो गए।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved