डिंडौरी। फिल्म अभिनेता सुनील शेट्टी (Sunil Shetty) नया साल मनाने के लिए मध्य प्रदेश के राष्ट्रीय उद्यान बांधवगढ़ (Bandhavgarh National Park) पहुंचे हैं। वे यहां तीन दिन रुकेंगे और नये साल पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व (Bandhavgarh Tiger Reserve) में बाघों का दीदार करेंगे।
शहपुरा थाना प्रभारी अखिलेश दाहिया के मुताबिक सामान्य बातचीत के दौरान सुनील शेट्टी ने बताया कि वे नया वर्ष मनाने बांधवगढ़ जा रहे हैं। नए वर्ष तक सुनील शेट्टी बाधवगढ़ में ही रुकेंगे। इस दौरान वे बाघ का दीदार करने के साथ दो-तीन दिन तक नेशनल पार्क की वादियों में समय बिताएंगे। इन दिनों टाइगर रिजर्व देखने के लिए आम लोगों के साथ सेलिब्रिटी भी लगातार पहुंच रहे हैं।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved