
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई में स्थित ट्राइडेंट होटल में रविवार सुबह आग लगने की बात सामने आई है। बताया गया है कि यह आग होटल के टॉप फ्लोर में लगी थी। हालांकि, इस पर कुछ ही देर में काबू पा लिया गया। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि होटल के स्टाफ ने खुद ही आग पर काबू पा लिया और इसकी सूचना दमकल विभाग को नहीं दी।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved