इंदौर न्यूज़ (Indore News)

शादी वाले घर में आग, नकदी सहित गृहस्थी का सामान जला, बच्चा बेहोश हुआ

 

इंदौर। शादी (Marriage) वाले घर मेें आज सुबह आग लग गई। घटना में नकदी सहित गृहस्थी का सामान भी जल गया। आग (Fire) ने पड़ोस के मकान को भी चपेट में ले लिया। एक बच्चा भी धुएं के कारण बेहोश हो गया।


सुबह स्कीम नंबर 71 में रहने वाले स्वप्निल पिता आयोध्या प्रसाद के घर में आग (Fire) लगी थी। वह निगम (Corporation) का कर्मचारी है। उसके छत्रीपुरा में रहने वाले रिश्तेदार के यहां शादी थी, लेकिन रिश्तेदार उसी के घर रुके थे। वर-वधु का सामान भी वहीं था। आज सुबह लोग घर में सभी सो रहे थे। एकाएक धुआं निकलने लगा तो सभी की नींद खुली और सभी घर के बाहर भागे। कुछ समझ नही आ रहा था कि क्या हो रहा है। घरवालों ने ही बाल्टियों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। बाद में दमकल वाले भी पहुंचे तब तक पड़ोस में रहने साहू परिवार के घर भी आग लग गई। बाद में आग को बुझाया गया। आगजनी में दोनों मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुए है। स्वप्निल के यहां रखा शादी और गृहस्थी के सामान सहित 66 हजार रुपए जल गए। साहू परिवार के घर में रखे ज्वैलरी और सामान जला। गोलू नामक एक बच्चा भी धुएं के कारण बेहोश हुआ है।

Share:

Next Post

राजधानी में 48 घंटे में बलात्कार की पांच घटनाओं से हड़कंप

Sun Feb 13 , 2022
मनचलों ने दो नाबालिग किशोरियों को भी बनाया निशाना भोपाल। महिला अपराधों के प्रति लोगों को जागरुक करने पुलिस तमाम प्रकार के अभियान चला रही है। वहीं शहर में लगातार बलात्कार और छेडख़ानी की घटनाओं में इजाफा हो रहा है। बीते 48 घंटो के भीतर बलात्कार के पांच और नाबालिग किशोरियों से छेडख़ानी के दो […]