
नई दिल्ली: कनाडा के सर्रे में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैप्स कैफे पर एक बार फिर से फायरिंग की गई है. तीन बार फायरिंग करने का दावा किया गया है. इसका वीडियो भी सामने आया है. गोल्डी ढिल्लो और कुलदीप सिद्धू ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके इसकी जिम्मेदारी ली है. इस पोस्ट में लिखा है, वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह… आज जो (Kaps Caffe, सर्रे) में तीन बार फायरिंग हुई है, उसकी जिम्मेदारी मैं, कुलवीर सिद्धू और गोल्डी ढिल्लों लेते हैं. पोस्ट कुलवीर की तरफ से किया गया है.
पोस्ट में आगे लिखा गया है, हमारा आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है. जिनसे हमारा झगड़ा है, वो हमसे दूर रहें. जो लोग अवैध (दो नंबर का) काम करते हैं, लोगों से काम करवा कर पैसे नहीं देते, वो भी तैयार रहें. जो भी बॉलीवुड में धर्म के खिलाफ बोलते हैं, वो भी तैयार रहें. गोली कहीं से भी आ सकती है. वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह.
दरअसल, इससे पहले भी कपिल शर्मा के कैफे पर फायरिंग हुई थी. कैप्स कैफे पर यह हमला अगस्त के महीने में हुआ था. एक महीने के भीतर ही यह दूसरा हमला था. इसमें कथित तौर पर 25 राउंड फायरिंग की गई. उस समय भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े गोल्डी ढिल्लों ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर इस हमले की जिम्मेदारी ली थी और कपिल शर्मा को धमकी दी थी.
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved