img-fluid

इंदौर ट्रैफिक पुलिस की हेल्पलाइन ने शिकायत निराकरण में किया 500 का आंकड़ा पार

October 16, 2025

  • शहर में बेहतर यातायात हेतु जागरूक नागरिकों ने की भागीदारी.. पुलिस भी हरसंभव प्रयास कर निभा रही अपनी जिम्मेदारी

इंदौर। शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किये जा रहे हैं। इसी कड़ी में इंदौर यातायात प्रबंधन पुलिस द्वारा व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर – 7049107620 जारी किया गया है।

उक्त हेल्पलाइन पर कल 15.10.25 को ट्रैफिक पुलिस को कुल 15 शिकायते प्राप्त हुई, जिनमें से 12 का त्वरित निराकरण कर दिया। कल कुछ इस प्रकार की शिकायते आई-

1. रोड़ पर कंस्ट्रक्शन का सामान रेत/गिट्टी आदि पड़ा होने से यातायात अवरुद्ध संबंधी।

2. रोड़ पर डिवाइडर और बेरिकेट्स व्यवस्थित करने के संबंध में।

3. लेफ्ट टर्न बाधित करने संबंधी।

4. ई रिक्शा व ऑटो/ठेले आदि के बेतरतीब खड़े होने के कारण जाम।

4. वाहन चालकों द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन कर तेज गति से वाहन चलाने।

5. रॉन्ग साइड वाहन चलाकर वन वे का पालन नही करने ।

6. नो-पार्किंग में रोड़ साइड व दुकानों के सामने खड़े वाहनो से यातायात अवरुद्ध होना।

7. जगह जगह जाम लगने के संबंध में।

उक्त 15 शिकायतों में उल्लेखित समस्याओ पर त्वरित कार्यवाही कर 12 का समाधान किया गया व नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई है, शेष 03 में भी कार्यवाही की जा रही हैं।

उक्त हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर कल तक में कुल 526 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 501 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है, शेष 25 शिकायतों पर भी कार्यवाही की जा रही है।

Share:

  • शुक्रवार का राशिफल

    Fri Oct 17 , 2025
    युगाब्ध-5126, विक्रम संवत 2082, राष्ट्रीय शक संवत-1947 सूर्योदय 06.14, सूर्यास्त 05.40, ऋतु – शरद कार्तिक कृष्ण पक्ष एकादशी, शुक्रवार, 17 अक्टूबर 2025 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल। मेष राशि :– लेन-देन […]
    सम्बंधित ख़बरें
    लेटेस्ट
    खरी-खरी
    का राशिफल
    जीवनशैली
    मनोरंजन
    अभी-अभी
  • Archives

  • ©2026 Agnibaan , All Rights Reserved