वॉशिंगटन। अमेरिका के मिसौरी प्रांत में गोलीबारी (Shooting in the US state of Missouri) होने की खबर है। इसमें एक संदिग्ध व्यक्ति और एक पुलिस अधिकारी की मौत हो गई।
इस संबंध में सहायक पुलिस प्रमुख ब्रायन लुइस (Brian Lewis) ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि जोपलिन पुलिस के दो अन्य अधिकारी घटना में घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से एक की हालत नाजुक है और दूसरे अधिकारी की हालत गंभीर लेकिन स्थिर है।
समाचार एजेंसी एपी के अनुसार गोलीबारी की चपेट में आने से दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
©2026 Agnibaan , All Rights Reserved